धार्मिक

भाग्य का दरवाजा खोलेगा 2022 का अंतिम महिना, इन राशियों के जीवन में होगी सुखों की एंट्री

साल 2022 को समाप्त होने में बस कुछ ही दिन शेष है। यह कुछ दिन कुछ खास राशियों के लिए बड़े भाग्यशाली साबित होने वाले हैं। दरअसल बुध और शुक्र इस समय धनु राशि में हैं। यह दोनों मिलकर युति बना रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की युति को बड़ा शुभ माना जाता है। यह युति इस साल के अंत तक बनी रहेगी। ऐसे में इस वर्ष के बचे-कूचे दिन चार राशि के जातकों के लिए बड़े भाग्यशाली रहेंगे।

मेष राशि

बुध और शुक्र की युति के चलते मेष राशि के जातकों की किस्मत चमक जाएगी। दिसंबर का महिना इनके लिए बड़ा लकी साबित होगा। इस माह में इन्हें एक से बाद एक कई खुशखबरियां मिलेगी। संतान का सुख प्राप्त होगा। धन से जुड़ी दिक्कतें खत्म हो जाएगी। पैसा कमाने के नए साधन खुल जाएंगे। जॉब में बड़ा बदलाव होगा। सैलरी बढ़ सकती है। प्रमोशन के चांस भी हैं। वहीं व्यापारियों को बड़ा मुनाफा हो सकता है। सेहत अच्छी रहेगी। घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। आपकी हर जगह तारीफ होगी।

मिथुन राशि

ग्रहों की युति का सीधा लाभ मिथुन राशि के जातकों को भी होगा। इनके जीवन में सुख का आगमन होगा। दुख का अंत होगा। लाइफ में चल रही दिक्कतें दूर होगी। धन से जुड़े लाभ होंगे। नया मकान और नया वाहन खरीद सकते हैं। समाज में आपकी इज्जत बढ़ेगी। आपकी किस्मत बुलंद रहेगी। आप जिस काम में हाथ डालेंगे वह सफल होगा। छात्रों के लिए भी ये महिना लाभकारी रहेगा। इन्हें मेहनत का उचित फल मिलेगा। सेहत को लेकर सभी चिंताएं समाप्त हो जाएगी। पति और पत्नी के बीच प्यार बढ़ेगा।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए अगले कुछ दिन शुभ समाचार लेकर आएंगे। आपके जीवन में खुशियों की बहार आएगी। घर में सुख और शांति का माहौल रहेगा। दोस्तों और रिश्तेदारों संग अच्छा समय बिताएंगे। भाग्य आपके साथ रहेगा। पुराने अटके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे। दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी। कुंवारे लोगों को शादी का रिश्ता आएगा। नौकरी और बिजनेस में धन लाभ होगा। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामले निपट जाएंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े मामले आपके पक्ष में रहेंगे।

वृश्चिक राशि

ग्रहों की युति का वृश्चिक राशि के जातकों को सबसे अधिक लाभ होगा। आपकी धन से जुड़ी समस्याएं खत्म होगी। शत्रु आपके सामने घुटने टेक देगा। प्रेम प्रसंग के मामलों में सफलता मिलेगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। उधार दिया या अटका हुआ धन वापस मिल जाएगा। बिगड़े काम बन जाएंगे। किसी तीर्थ स्थल की यात्रा कर सकते हैं। सेहत से जुड़े लाभ होंगे। पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। किसी मांगलिक कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं। पुराने मित्र से मुलाकात लाभकारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button