‘सुनो मैं अकेली हूं,आ जाओ’ मन में लड्डू फोड़ता GF के घर गया BF, कमरे में हुआ कुछ ऐसा खुद टूट गया

मम्मी-पापा जब घर पर ना हो तो कई प्रेमी जोड़ों की मौज हो जाती है। वह घर में आराम से क्वालिटी समय बिताते हैं। वैसे अधिकतर प्रेमिकाएं अपने प्रेमी को रात में ही घर बुलाती है। ऐसा ही एक प्रेमी उत्तर प्रदेश में अपनी प्रेमिका से मिलने गया था। वह गर्लफ्रेंड संग अकेले समय बिताने को बड़ा उत्साहित था। लेकिन फिर कमरे में कुछ ऐसा हुआ कि उसे सीधा अस्पताल जाना पड़ा।
मम्मी पापा नहीं है आ जाओ
यह अनोखा मामला उत्तर प्रदेश के बांदा के बिसंडा थाना के एक गांव का है। यहां कबीर (बदला हुआ नाम) नाम का एक शख्स रहता है। वह शादी पार्टी में डीजे बजाने का काम करता है। उसकी एक खास दोस्त मोना (बदला हुआ नाम) भी उसी गांव में रहती है। एक रात कबीर कहीं डीजे बजाकर घर की ओर लौट रहा था। तभी उसे उसकी प्रेमिका का कॉल आया। उसने कहा कि घर पर मम्मी पापा नहीं है। मैं अकेली हूं। आ जाओ।
चोर समझ हुई पिटाई
दरअसल प्रेमिका ने अपने प्रेमी से एक घड़ी की डिमांड की। बोला कि घर आते समय गिफ्ट वाली घड़ी भी ले आना। अब मन में लड्डू फोड़ता हुआ कबीर अपनी प्रेमिका से मिलने घर पहुंचा। यहां उसने जैसे ही दरवाजा खोला तो उसे लड़की के भाई और पिता ने देख लिया। उन्हें लगा कि घर में चोर घुस आया है। उन्होंने लड़के की जमकर धुनाई कर दी।
अस्पताल में हुआ भर्ती
शोर शराबा सुनकर आस पड़ोस के लोग भी आ गए। उन्होंने भी लड़के पर हाथ साफ कर लिए। इस बीच बड़ी मुश्किल से लड़का और लड़की ने सबको असली मामला समझाया। हालांकि तब तक देर हो गई। लड़का खून से लथपथ हो गया। फिर उसे कूटने वाले लोग ही उसे आनन फानन में अस्पताल ले गए। स्वास्थ्य केंद्र ने यहां उसका प्राथमिक इलाज किया और फिर हायर सेंटर रेफर कर दिया।
दर्ज की शिकायत
फिलहाल युवक की हालत खतरे से बाहर है। डॉक्टर ने कहा कि वह जल्द ही ठीक हो जाएगा। उधर पीड़ित लड़के ने इस मामले में लड़की के घरवालों के खिलाफ थाने में शिकायत भी दर्ज करवा दी। बिसंडा थाना के थाना प्रभारी आनंद कुमार ने बताया कि घर जाते समय एक लड़का अपनी दोस्त से मिलने गया था। वहाँ उससे मारापीटी हुई। उसकी शिकायत पर केज दर्ज किया गया है। हम मामले की जांच कर रहे हैं। जल्द कार्रवाई की जाएगी।
दोस्तों अगली बार आपकी प्रेमिका भी आपको घर बुलाए तो जाने से पहले दस बार सोच ले। और हाँ रात के अंधेरे में नहीं दिन के उजाले में जाए। वरना आपकी भी चोर समझकर धुनाई हो सकती है।