येलो बिकिनी पहन जाह्नवी कपूर ने मुड़-मुड़कर दिए सेक्सी पोज, फैंस को भी भायी शोख अदाएं : Photos

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने साल 2018 में रिलीज हुई करण जौहर की फिल्म ‘धड़क’ से अपने करियर की शुरुआत की। पहली फिल्म में वह मशहूर एक्टर इशान खट्टर के साथ नजर आई। इसके बाद जाह्नवी कपूर कई फिल्मों का हिस्सा बनी और अब वह इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस में शामिल हो गई है। बता दे जहवी कपूर की फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है और लोग उनकी एक झलक देखने के लिए बेकरार रहते हैं। वही जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर भी अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा करती रहती है।
इसी बीच जाह्नवी कपूर वैकेशन पर निकली है जहां से उन्होंने अपनी कुछ बिकिनी तस्वीरें साझा की जिस पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। दरअसल इन दिनों जाह्नवी कपूर मालदीव पहुंची है जहां पर उन्होंने जमकर एंजॉय किया। देखा जा सकता है कि जाह्नवी कपूर येलो बिकनी पहने हुए समुंदर के बीच इंजॉय करती हुई नजर आ रही है। किसी तस्वीर में जाह्नवी मुस्कुराती हुई नजर आ रही है तो किसी तस्वीर में वह कंफ्यूज दिखाई दी। सोशल मीडिया पर जाह्नवी की यह तस्वीरें जमकर वायरल हो रही है।
इन तस्वीरों को साझा करते हुए जाह्नवी कपूर ने कैप्शन में लिखा कि, “गंदे बाल, इंद्रधनुषी आसमान, नमकीन हवाएं और एक एंडलेस ओशन।” देखा जा सकता है कि, नो मेकअप लुक में दिखाई जाह्नवी कपूर की शोख अदाएं देखने लायक है।
इस दौरान वह बेहद ही हॉट एंड बोल्ड अंदाज में नजर आई। जाह्नवी हर एक तस्वीर में अलग अलग अंदाज में पोज देती हुई दिखाई दी।
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, “दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की।” एक ने कहा कि, “बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन।” एक ने कमेंट करते हुए लिखा कि, “सुबह-सुबह ठंडा कर दिया।” एक अन्य ने कहा कि, “स्वेटर पहन लो ठंड लग जाएगी।” इसके अलावा भी कई लोगों ने हॉट और सेक्सी जैसे कमेंट्स किए। बता दें, जाह्नवी कपूर की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है।
बात की जाए जाह्नवी की आने वाली फिल्म के बारे में तो वह बहुत जल्दी अभिनेता वरुण धवन के साथ फिल्म में ‘बवाल’ में नजर आएंगी। पिछले दिनों जाह्नवी इस फिल्म की शूटिंग के लिए लंदन भी पहुंची थी, जहां से उनकी तस्वीरें वायरल हुई थी।
इसके अलावा जाह्नवी कपूर के पास ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ भी है जिसमे वह अभिनेता राजकुमार राव के साथ दिखाई देंगी। इसके साथ ही जाह्नवी कपूर के पास करण जौहर की फिल्म ‘दोस्ताना-2’ भी है।
आखिरी बार जाह्नवी कपूर को ‘गुडलक जैरी’ और ‘मिली’ में देखा गया था। दोनों फिल्मों में जाह्नवी की एक्टिंग जबरदस्त थी, लेकिन फिल्म को खास रिस्पॉन्स नहीं मिला।