धार्मिक

साल 2021 में इन तीन राशियों पर रहेगी शनि की साढ़ेसाती, जानें आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव

साल 2021 में इन राशि के लोगों को करेंगी शनि की साढ़ेसाती परेशान, जानें आप पर क्या पड़ेगा प्रभाव

कुछ ही हफ्तों के बाद नया साल शुरू होने वाला है। साल 2020 काफी खराब साल रहा है और ऐसे में लोगों को उम्मीद है कि साल 2021 अच्छा साबित होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल 2021 में काफी सारे ग्रहों की चाल बदलने वाली है। जिसका सीधा असर हर राशि पर पड़ेगा। शनि का राशि परिवर्तन होने वाला है। जिसके कारण कई लोगों के जीवन पर प्रभाव पड़ सकता है। शनिदेव अगले ढ़ाई वर्षों के लिए धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में मौजूद रहेंगे। इस राशि में शनि साल 2022 तक रहने वाले हैं।

शनिदेव साल 2021 में स्वराशि यानी मकर राशि में गोचर करते रहेंगे। वर्ष 2021 में शनिदेव राशि परिवर्तन की जगह नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। जिसके कारण साल 2021 में धनु, मकर और कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती रहेगी। ऐसे में इन तीनों राशि के जातकों को संभलकर रहने की जरूरत हैं। जबकि साल 2021 में मिथुन और तुला राशि पर शनि की ढय्या रहने वाली है।

जानें साल 2021 में राशियों पर कैसा होगा शनि ग्रह का असर –

मेष राशि को शनि के नक्षत्र परिवर्तन से मिलाजुला परिणाम प्राप्त होगा।

वृषभ राशि के जातकों की वर्ष 2021 में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और शुभ समाचार प्राप्त होगा।

मिथुन राशि के लोगों को संघर्षों के बाद ही सफलता मिलेगी। तनाव में बढ़ोतरी हो सकती है। इस राशि में शनि की ढय्या रहने वाली है।

कर्क राशि के जातकों को व्यापार में फायदा मिलेगा और हर किसी से सहयोग प्राप्त होगा।

सिंह राशि के जातकों की सेहत पर थोड़ा सा बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए संभलकर रहें।

शनि गोचर से कन्या राशि के लोगों को धन लाभ होगा और आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

तुला राशि के मान सम्मान में वृद्धि होगी। आय में इजाफा होगा। शनि के गोचर का शुभ फल मिलेगा।

वृश्चिक राशि के जातकों के रुके हुए सारे काम पूरे हो जाएंगे। आय में वृद्धि होगी।

धनु राशि के लोगों को लाभ मिलेगा और भाग्य का साथ मिलेगा।

मकर राशि के लोगों को पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। परिवार की ओर से शुभ समाचार सुनने को मिलेगा।

कुंभ राशि के लोगों के खर्चे बढ़ सकते हैं और दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है।

मीन राशि के जातकों को धन लाभ होगा। साथ में ही शुभ यात्रा करने का संयोग भी बन रहा है।

Related Articles

Back to top button