समाचार

छात्रा को मिला IIIT के इतिहास का सबसे बड़ा पैकेज, बोली- मैं हमेशा बड़े सपने देखती थी..

भारत में पढ़ने वाले कई छात्र बड़े होशियार होते हैं। वह विदेशी कंपनियों में बड़े-बड़े पैकेज लेकर सबको हैरान कर देते हैं। अब रांची के IIIT(इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी) की कंप्यूटर साइंस की छात्रा चार्मी आशीष मेहता को ही देख लीजिए। इन्होंने IIIT के इतिहास में सबसे ज्यादा पैकेज लेकर पूरे झारखंड ही नहीं बल्कि देश का नाम रोशन कर दिया। उन्हें ऑस्ट्रेलिया की एटलासियन कंपनी ने ऐसा पैकेज दिया जिसे सुनकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।

ऑस्ट्रेलिया की एटलासियन कंपनी के ऑफर की जानकारी देने के पहले बता दें कि चार्मी को इसके पहले और भी कई बड़ी कंपनियां ऑफर दे चुकी है। जैसे इंफोड्स कंपनी उन्हें 14.05 लाख जबकि प्रोड्यूक्टिव कंपनी 25 लाख का ऑफर दे चुकी है। हालांकि एटलासियन कंपनी के सबसे बड़े पैकेज के लिए हां कर दी। अब वह इस कंपनी में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर काम करेंगी। उनकी नियुक्ति बंगलुरु के लिए हुई है।

IIIT की चार्मी को मिला 83.38 लाख रुपए का पैकेज

आपको जान हैरानी होगी कि IIIT की चार्मी आशीष मेहता को ऑस्ट्रेलियाई कंपनी एटलासियन से पूरे 83.38 लाख रुपए का सालाना पैकेज मिला है। यानि उनकी हर महीने की सैलरी लगभग 6 लाख 94 हजार रुपए होगी। आज के इस जमाने में जहां जॉब की कमी आती जा रही है। युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। लोगों के पैकेज घट रहे हैं। उनका प्लेसमेंट नहीं हो रहा है। वहाँ चार्मी ने इतना बड़ा पैकेज हासिल कर हर किसी के होश उड़ा दिए है।

चार्मी की उपलब्धि के बाद उनके इंस्टिट्यूट और परिवार में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। यह IIIT रांची की स्थापना के बाद से किसी छात्र को मिलने वाला सबसे बड़ा पैकेज है। बीते वर्ष अधिकतम पैकेज 46 लाख रुपए था। चार्मी आशीष मेहता मूल रूप से गुजरात के भावनगर जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी दसवीं तक की स्टडी वहीं से की। फिर इंटर करने वह मुंबई के डीएवी नेरुल गई। इसके बाद उन्होंने IIIT रांची का रुख किया जहां वह कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग कर रही हैं।

हमेशा से देखती आई बड़े सपने

चार्मी का कहना है कि उन्होंने अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान बहुत मेहनत की है। यह उसी का फल है। इसके अलावा उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय IIIT रांची की शिक्षा व्यवस्था और फैकल्टियों को दिया। उन्होंने बताया कि इस दौरान उन्हें अपने परिवार का भी पूरा सपोर्ट मिला। चार्मी बताती हैं कि वह हमेशा से ही बड़े सपन देखती आई है। लेकिन उन्होंने ये नहीं सोचा था कि अपनी पहली नौकरी में ही उन्हें इतना बड़ा पैकेज मिल जाएगा।

IIIT रांची के निदेशक विष्णु प्रिय बताते हैं कि प्लेसमेंट के मामले में संस्थान का रिकॉड हमेशा ही उत्तम रहा है। हालांकि चार्मी ने जो पॉकेज हासिल किया वह अब तक का सबसे बड़ा पैकेज है। इस वर्ष के शैक्षणिक सत्र में 83 प्रतिशत से ज्यादा छात्रों का प्लेसमेंट हुआ है। 107 स्टूडेंट्स में से 83 को सिंगल प्लेसमेंट ऑफर मिला है। इनके औसत पैकेज 6.73 लाख रुपये सालाना है। बता दें कि संस्थान की स्थापना 2016 में हुई थी।

Related Articles

Back to top button