बहन के साथ खड़ा ये बच्चा है बॉलीवुड का हैंडसम हंक, लुक पर फ़िदा है लाखों लड़कियां, पहचाना?

सोशल मीडिया पर अक्सर बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े सितारों की तस्वीरें वायरल होती रहती है। कभी इनके परिवार की तस्वीर चर्चा में रहती है तो कभी इनके बचपन की तस्वीरें फैंस के बीच छा जाती है। खास बात यह है कि जब भी किसी बॉलीवुड सेलेब्स की बचपन की तस्वीरें वायरल होती है तो फैंस इन्हें पहचानने में जुट जाते हैं। अब इन दिनों बॉलीवुड के मशहूर एक्टर के बचपन की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वह अपनी बहन के साथ नजर आ रहा है। तो आइए जानते हैं इस तस्वीर में नजर आ रहा है बच्चा कौन है?
यदि आप बॉलीवुड फिल्में पसंद करते हैं तो आप चंद मिनिट में इस बच्चे को पहचान जाएंगे। बता दे इस बच्चे ने बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। इतना ही नहीं बल्कि बच्चे का नाता कपूर खानदान से है। इनके माता-पिता भी बॉलीवुड इंडस्ट्री के कलाकारों में से हैं।
इतना ही नहीं बड़े होकर इस बच्चे ने बॉलीवुड की ही टैलेंटेड एक्ट्रेस से शादी रचाई है और हाल ही में यह पिता बने हैं। यदि आप इतने हिंट से भी इस बच्चे को नहीं पहचान पाए हैं तो फिर खुद को बॉलीवुड का फैन कहना गलत होगा। तो चलिए हम आपको बता देते हैं कि इस तस्वीर में नजर आ रहा यह बच्चा कौन है?
दरअसल, ये बच्चा कपूर खानदान का लाडला बेटा रणबीर कपूर है। जी हां.. ऋषि कपूर और मशहूर एक्ट्रेस नीतू कपूर का बेटा रणबीर कपूर ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया है। इस तस्वीर में नजर आ रहे रणबीर कपूर अपनी बड़ी बहन रिद्धिमा के साथ दिखाई दे रहे हैं।
बता दे रणबीर कपूर बचपन में बहुत ही क्यूट हुआ करते थे और बड़े होकर वह हैंडसम हंक बने, लड़कियां उनके लुक पर फिदा है। गौरतलब है कि, रणबीर कपूर ने बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस आलिया भट्ट से शादी रचाई है और हाल ही में वह पिता भी बने हैं। रणबीर और आलिया की बेटी का नाम राहा है।
बता दे जहां रणबीर कपूर ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में बड़ी पहचान हासिल की तो वहीं उनकी बहन रिद्धिमा कपूर फैशन की दुनिया में एक्टिव है। रिद्धिमा कपूर मशहूर फैशन डिजाइनर है जिनकी डिजाइन की गई ज्वेलरी बॉलीवुड एक्ट्रेस पहनना पसंद करती है।
हाल ही में रणबीर कपूर अपनी पत्नी आलिया भट्ट के साथ फिल्म में ‘ब्रह्मा शास्त्र’ में नजर आए थे जो बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुई थी। फिल्म में रणबीर और आलिया के साथ अमिताभ बच्चन, शाहरुख़ खान, नागार्जुन और मौनी रॉय जैसे सितारें भी नजर आए थे।