अजब ग़जब

मोर के आंसू पीकर प्रेग्नेंट होती है मोरनी? सच्चाई जानकर हिल जाएगा दिमाग, सामने आया असली Video

‘मोर कभी भी शारीरिक संभोग नहीं करते। उनकी संतानें कैसे होती हैं? वे रोते हैं, आंसू गिरते हैं, मोरनी उस आंसू को पीती है और उससे उन्हें संतान होती है।’ यह बात मशहूर कथावाचक जया किशोरी ने मंच पर कही थी। इसके बाद इंटरनेट पर एक नई बहस शुरू हो गई। सभी ये जानने को इच्छुक हुए कि क्या मोरनी सच में मोर के आंसू पीकर गर्भवती होती है? चलिए जानते हैं।

बता दें कि मोरनी की प्रेग्नेंसी को लेकर लोगों में बाद कन्फ्यूजन है। जया किशोरी के अलावा राजस्थान हाई कोर्ट के जज भी मीडिया को बयान देते हुए इस तरह की बात बोल चुके हैं। उन्होंने कहा था कि ‘मोर राष्ट्रीय पक्षी इसलिए है क्योंकि वह ब्रह्मचारी रहता है। उसके आंसुओं से मोरनी प्रेग्नेंट होती है।’ यदि आप भी इस तरह की बातों पर यकीन करते हैं तो चलिए आज आपकी सभी गलतफहमियां दूर कर देते हैं।

मोर के आंसू पीकर प्रेग्नेंट होती है मोरनी?

पहले के जमाने में इंटरनेट और मोबाइल जैसी चीजों का एक्सेस लोगों के पास नहीं था। इसलिए वह मोरनी की प्रेग्नेंसी को फैले इस भ्रम को सच मान लेते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब गूगल पर एक सर्च करने पर सारा दूध का दूध और पानी का पानी हो जाता है। दिल्ली के जाने माने वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर विनोद गोयल ने भी कुछ ऐसा ही किया। उन्होंने मोर और मोरनी का संबंध बनाते हुए वीडियो ही रिकॉर्ड कर लिया।

मोरनी और मोर के संबंध बनाने का वीडियो रिकॉर्ड करना इतना आसान भी नहीं था। इसके लिए काफी धैर्य और संयम चाहिए होता। काफी लंबे इंतजार के बाद आपको वह शॉट मिलता है जिसकी चाह है। फोटोग्राफर के इस वीडियो ने मोर और मोरनी के संबंध का असली चित्रण दुनिया को दिखाकर सच्चाई से रूबरू कराया।

ये है मोरनी के गर्भवती होने की सच्चाई

आपको बता दें कि मोर और मोरनी भी बाकी पक्षियों की तरह शारीरिक संभोग करते हैं। यहां एक दिलचस्प बात ये है कि कुछ पक्षी खास तरह का ‘किस’ कर संभोग करते हैं। इसे cloacal kiss कहते हैं। मोर जब संभोग के मूड में होता है तो वह मोरनी के सामने जाकर नाचने लगता है। फिर मोरनी उसे ध्यान से देखती है। यदि वह भी उसकी ओर आकर्षित होती है तो मोर को संबंध बनाने की अनुमति देती है।

इसके बाद मोर मोरनी की पीठ पर सवार होता है और संबंध बनाते हुए अपना स्पर्म मादा के शरीर में ट्रांसफर कर देता है। इस पूरी प्रक्रिया में 9 से 15 सेकंड का समय लगता है। तो अब आप जान चुके हैं कि मोर के आंसू पीकर मोरनी के गर्भवती होने की बात पूरी तरह से बेबुनियाद है।

यहां देखें सच्चाई

Related Articles

Back to top button