धार्मिक

राशिफल 10 दिसंबर: आज इन 5 राशियों के सारे संकट दूर कर देंगे शनिदेव, आय में होगा जबरदस्त इजाफा

आज हम आपको शनिवार 10 दिसंबर 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 10 दिसंबर 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। लंबे समय से चली आ रही सभी प्रकार की समस्याएं आज समाप्त होंगी। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। आपकी आमदनी में जबरदस्त इजाफा होने के योग बने हुए हैं। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। अचानक घर में किसी खास मेहमान का आगमन होगा, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। आपको अपनी अच्छी सोच का फायदा मिलेगा। आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं, जिसके बल पर आप अपने जीवन में नया बदलाव लेकर आएंगे। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। आज आप किसी को भी पैसा उधार ना दे तो ही बेहतर रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। बिजनेस करने वाले लोगों का लाभ बढ़ेगा। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। परिवार के साथ किसी दूसरे शहर की यात्रा पर जा सकते हैं। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लीजिए यही आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपने भविष्य के लिए नई योजनाएं बनाएंगे, जिसका आगे चलकर आपको लाभ मिलेगा। घरेलू खर्चों में कमी आएगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज नौकरी करने वाले लोगों का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारी आपके कामों की तारीफ करेंगे। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। किसी नए व्यापार में पैसा लगाने से भविष्य में आपको दोगुना धन लाभ प्राप्त होगा। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में वृद्धि होगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन थोड़ा निराशाजनक नजर आ रहा है। परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है, जिसके चलते आपका मन काफी चिंतित रहेगा। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। आप अपने किसी भी काम में लापरवाही ना करें अन्यथा परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन नरम गरम रहेगा। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं। आपको बाहर के खान-पान से भी परहेज करने की जरूरत है। किसी सरकारी योजना से लाभ मिलने के योग हैं। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिलने के योग बने हुए हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको वाहन सावधानी पूर्वक चलाने की जरूरत है अन्यथा दुर्घटना होने का भय बना हुआ है। दोस्तों की मदद से आपके रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे। आप कोई नया व्यापार शुरू करने का सोच विचार कर सकते हैं। परिवार वालों का पूरा सहयोग मिलेगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। घर में आपके मान-सम्मान में काफी वृद्धि होगी। सुख-सुविधाओं के पीछे थोड़ा धन खर्च करना पड़ सकता है। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। जो लोग विदेश जाकर नौकरी करने का प्रयास कर रहे हैं, उन्हें आज कोई अच्छी सूचना सुनने को मिलेगी। नए लोगों से मिलने में रूचि रहेगी लेकिन आप किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए। जो लोग अपना नया बिजनेस सेट कर रहे हैं, उनको थोड़ा सतर्क रहना होगा। किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले ठीक प्रकार से पढ़ लीजिए ताकि आगे चलकर आपको परेशानी का सामना ना करना पड़े। अगर आपने पहले कोई प्रॉपर्टी खरीदी है, तो उससे आपको लाभ मिलेगा। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन कुछ खास नजर आ रहा है। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा करेंगे। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए। किसी पुराने नुकसान की भरपाई हो सकती है। कामकाज के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ेगा, यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। आप बेकार की बातों पर अपना समय और ऊर्जा बर्बाद मत कीजिए।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। आप अपने पुराने कर्ज की भरपाई करने में सफल रहेंगे। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। दूध से संबंधित कारोबार करने वाले लोगों को गुणवत्ता की अनदेखी नहीं करनी है। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी में तरक्की के योग बने हुए हैं। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको सफलता के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। नौकरी से जुड़े हुए लोगों को प्रमोशन मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। दूसरी कंपनी से नौकरी के ऑफर मिल सकता है। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। घर परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। किसी महिला मित्र की मदद से धन लाभ होने के योग हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन सुखद रहेगा। कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों की मदद से आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। पैसों का उधार लेन-देन करते समय सावधानी बरतें अन्यथा हानि हो सकती है। छात्रों को गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। जरूरत पड़ने पर परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा साथ देंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बढ़िया रहेगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन भाग्यशाली साबित होगा। काफी लंबे समय से अटकी हुई योजना आज सफल हो सकती है। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने लक्ष्य पर पूरा ध्यान केंद्रित करेंगे। भाई बहनों के साथ संबंधों में सुधार आएगा। प्रेम जीवन में आपको सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। आर्थिक लाभ होने के योग बने हुए हैं। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आपकी सामाजिक गतिविधियों में रुचि रहेगी। कामकाज में किस्मत का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। घर के किसी बड़े बुगुर्ज की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका ज्यादातर समय धार्मिक कार्यों में व्यतीत होने वाला है। खानपान में लापरवाही मत कीजिए अन्यथा स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। कोई पुराना वाद विवाद सुलझ सकता है। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। कोई शुभ समाचार मिलने के योग बने हुए हैं। ऑफिस के काम से यात्रा पर जाना पड़ेगा, आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी।

Related Articles

Back to top button