इस पाकिस्तानी बच्ची संग सिगरेट के कस ले चुके हैं रणबीर कपूर, शाहरुख खान की है खास, पहचाना क्या?

बचपन के दिन भी क्या दिन होते थे। तब हम अपने भाई-बहनों के साथ घर में खूब उधम करते थे। आज भी जब बचपन की इन तस्वीरों को देखते हैं तो पुरानी यादें ताजा हो जाती है। हम सोच में पड़ जाते हैं कि तब से लेकर अब तक हमारे अंदर कितना बदलाव आ गया है। फिर वह हमारा चेहरा हो या विचार। समय के साथ सबकुछ बदल जाता है। अब सोशल मीडिया पर छाई इस एक्ट्रेस की बचपन की तस्वीर ही देख लीजिए।
पाकिस्तान की हीरोइन है ये बच्ची, पहचाना?
सोशल मीडिया पर इन दिनों सेलेब्स की बचपन की तस्वीरें साझा कर उन्हें पहचानने का ट्रेंड बड़ा चल रहा है। इसी कड़ी में हम भी आपके लिए एक फिल्मी पहेली ले आए हैं। इस तस्वीर में आपको एक बच्ची दिखाई दे रही है। वह अपने भाई के साथ बचपन इन्जॉय कर रही है। अब आपको पहचानना है कि ये बच्ची आखिर कौन है?
चलिए हम आपको कुछ हिंट देते हैं। ये बच्ची पाकिस्तान की सबसे खूबसूरत और हुनरमंद अदाकारा है। यह बॉलीवुड में शाहरुख खान संग काम कर चुकी है। इतना ही नहीं इसका नाम रणबीर कपूर के साथ भी जुड़ चुका है। दोनों को सड़क किनारे साथ में सिगरेट के कस लेते देखा गया था। तो क्या अब आपने पहचाना?
रणबीर संग वायरल हुई थी तस्वीरें
तस्वीर में दिख रही ये बच्ची और कोई नहीं बल्कि पाकिस्तान की अभिनेत्री महिरा खान है। महिरा को हम सभी शाहरुख खान के साथ ‘रईस’ फिल्म में देख चुके हैं। इसके अलावा उनका नाम रणबीर कपूर संग भी जोड़ा गया। वह एक्टर संग विदेश में सिगरेट पीते नजर आई थी। तब लोग ये कयास लगाने लगे कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
महिरा वर्तमान में 37 साल की हैं। उन्हें असली लोकप्रियता पाकिस्तान टीवी सीरियल ‘हमसफर’ से मिली थी। उन्हें इस साल ‘द लेजेंड ऑफ मौला जाट’ में देखा गया था। वहीं वे अपनी पहली वेब सीरीज ‘बारवां खिलाड़ी’ भी खुद प्रोड्यूस कर रही हैं। महिरा अपनी खूबसूरती के चलते न सिर्फ पाकिस्तान बल्कि भारत में भी काफी लोकप्रिय है।
सोशल मीडिया पर है तगड़ी फैन फॉलोइंग
माहिरा सोशल मीडिया पर भी बड़ी एक्टिव रहती है। यहां उन्हें 97 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अपने इंस्टा हैंडल पर महिरा कई खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोज साझा करती रहती है। ऊपर जो बचपन की तस्वीर हमने आपको दिखाई वह खुद महिरा ने काफी दिनों पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। इसमें वे अपने भाई हिसान संग अलग-अलग अंदाज में दिखाई दे रही हैं।