बॉलीवुड

पापा की तरह है सादगी से भरपूर पंकज त्रिपाठी की बेटी आशी, सुंदरता ऐसी कि नजरें न हटे – Pics

पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) बॉलीवुड के सबसे मंजे हुए कलाकारों में से एक हैं। उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत छोटे मोटे किरदार निभाकर की थी। लेकिन अब उनकी गिनती फिल्म इंडस्ट्री के वरिष्ठ और बेस्ट कलाकारों में होती है। फिल्म हो या वेब सीरीज वे हर जगह छाए रहते हैं। उनका अभिनय का स्टाइल सबसे निराला होता है। वे अपनी सिंपलिसिटी के लिए भी जाने जाते हैं। उन्हें हम जमीन से जुड़ा कलाकार भी कह सकते हैं।

बड़ी सुंदर है पंकज त्रिपाठी की बेटी

पंकज त्रिपाठी की फिल्में और उनके किरदारों को तो हर कोई जानता है, लेकिन उनके परिवार से जुड़ी जानकारी बहुत कम लोगों को है। इनके परिवार में सिर्फ 3 लोग हैं। पहले तो खुद पंकज त्रिपाठी, दूसरी इनकी धर्मपत्नी मृदुला त्रिपाठी (Pankaj Tripathi Wife Mridula) और तीसरी इन दोनों की बेटी आशी त्रिपाठी (Pankaj Tripathi Daughter Aashi Tripathi)। आशी पंकज की इकलौती बेटी है।

आशी अपने पिता पंकज त्रिपाठी की तरह ही सिंपल लाइफ जीने में यकीन रखती हैं। वे बाकी स्टार किड्स की तरह ग्लैमर और पैसों के पीछे नहीं भागती हैं। उन्हें बॉलीवुड की पार्टियों में भी नहीं देखा जाता है। वह फिल्मी दुनिया के हाई प्रोफ़ाइल स्टार किड्स से दूर ही रहती हैं। वह अभी पढ़ाई कर रही हैं। उनकी उम्र 16 साल है। उनका जन्म साल 2006 में हुआ था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pankaj Tripathi (@pankajtripathi)

पापा की तरह है सादगी से भरपूर

आशी त्रिपाठी दिखने में बेहद खूबसूरत है। उनकी सुंदरता के आगे बाकी सभी यंग हीरोइनें पानी भरती हैं। हम उन्हें ब्यूटी विद ब्रेन भी कह सकते हैं। अभी तक ये टाइटल सिर्फ ऐश्वर्या राय के पास था। लेकिन कुछ लोग आशी को भी ऐश्वर्या की टक्कर का बताते हैं। हालांकि अभी ये क्लियर नहीं है कि वह अपने पिता की तरह फिल्मों में आएगी या कोई और प्रोफेशन चुनेगी।

आशी वैसे तो मीडिया की लाइम लाइट से दूर ही रहना पसंद करती हैं। लेकिन कुछ समय पहले IIFA अवार्ड 2022 में उन्हें देखा गया था। यहां पंकज त्रिपाठी अपने पूरे परिवार के साथ आए थे। इस दौरान उनके साथ बेटी आशी और पत्नी मृदुला साथ थी। तब आशी ने रॉयल ब्लू कलर का गाउन पहन रखा था। इसमें वह बहुत सुंदर लग रही थी। उनकी ये तस्वीरें तब मीडिया में बड़ी छाई थी।

तस्वीरें वायरल होने के बाद लोग हैरान रह गए थे कि पंकज त्रिपाठी की एक बेटी भी है। वह भी इतनी सुंदर और प्यारी। आशी जहां भी जाती है, अपने पिता की तरह अपनी सादगी से सबका दिल जीत लेती है। फैंस अब बस यही दुआ कर रहे हैं कि भविष्य में आशी भी फिल्म इंडस्ट्री का रुख करे। ताकि हम उन्हें भी पंकज सर की तरह अपने अभिनय का जलवा बिखेरते हुए देख सकें।

वैसे आपको पंकज त्रिपाठी की बेटी कैसी लगी? हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Related Articles

Back to top button