अब कहां है ‘सिर्फ तुम’ की सीधी-सादी प्रिया गिल? ख़ूबसूरती में ऐश्वर्या को देती थी टक्कर

‘पहली पहली बार मोहब्बत की है….’ यह गाना आज भी दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है। इस गाने को सुनते ही दर्शकों की आंखों के सामने बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस का चेहरा सामने आता है। लेकिन यह एक्ट्रेस पिछले कुछ सालों से एक्टिंग की दुनिया से दूर है। बता दे इस गाने में नजर आने वाली ये मासूम हसीना लाखों लोगों की दिलों की धड़कन हुआ करती थी। लेकिन वर्तमान में वह एक गुमनामी की जिंदगी जी रही है। तो आइए जानते हैं इस गुमनाम एक्ट्रेस के बारे में…
पहली ही फिल्म से जीत लिया था दर्शकों का दिल
दरअसल, हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस प्रिया गिल के बारे में.. प्रिया ने मशहूर एक्टर संजय कपूर के साथ फिल्म ‘सिर्फ तुम’ में काम किया था। इसके बाद उन्होंने मशहूर एक्टर शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘जोश’ में काम किया जिसमें उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया गया। लेकिन पिछले कुछ सालों से प्रिया गिल इंडस्ट्री से दूर है। उनके बारे में जानने के लिए फैंस बेताब है कि आखिर इतनी खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस कहां है।
बता दें, प्रिया गिल साल 1995 में मिस इंडिया फाइनलिस्ट रही है। इसके बाद साल 1996 में उन्होंने फिल्म ‘तेरे मेरे सपने’ से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा। पहली फिल्म में वह मशहूर एक्टर अरशद वारसी के साथ नजर आई थी, लेकिन उनकी पहली फिल्म कोई खास कमाल नहीं कर पाई। हालाँकि प्रिया अपनी ख़ूबसूरती से लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब रही।
इसके बाद प्रिया गिल ने संजय कपूर के साथ फिल्म ‘सिर्फ तुम’ में काम किया और इस फिल्म के माध्यम से वह काफी लोकप्रिय हो गई। इतना ही नहीं बल्कि उनकी खूबसूरती के सामने बड़ी बड़ी हीरोइन पीछे छूट गई थी। फैंस प्रिया की एक झलक देखने के लिए बेकरार रहते थे। आज भी फैंस प्रिया गिल को सिर्फ तुम की सीधी-सादी लड़की के रूप में ही याद करते हैं।
बता दें, प्रिया गिल ने अपने करियर में सलमान खान, शाहरुख खान, संजय कपूर, नागार्जुन और सुष्मिता सेन जैसे बड़े सितारों के साथ काम किया है। फिर ऐसा हुआ कि प्रिया गिल की कुछ बॉलीवुड फिल्में ‘श्याम घनश्याम’, ‘बॉर्डर हिंदुस्तान का’ और ‘जीतेंगे हम’ फ्लॉप हो गई। इसके बाद उन्होंने मलयालम और भोजपुरी फिल्मों में काम किया, लेकिन 10 साल के भीतर ही प्रिया गिल एक्टिंग की दुनिया से दूर हो गई।
इस फिल्म में आखिरी बार दिखी प्रिया
प्रिया गिल को आखरी बार साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म ‘भैरवी’ में देखा गया था। इसके बाद वह हमेशा के लिए एक्टिंग की दुनिया से दूर हो गई। जहां बॉलीवुड दुनिया से दूर हो चुकी कई एक्ट्रेसेस सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस के साथ जुड़ी हुई है तो वही प्रिया सोशल मीडिया पर भी एक्टिव नहीं है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो प्रिया शादी कर चुकी है और डेनमार्क में सेटल हो गई है।