पूजा हेगड़े से पहले इन 7 हसीनाओं पर आया सलमान खान का दिल, एक के साथ होते-होते रह गई शादी

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर सलमान खान एक बार फिर से अपनी लव लाइफ के कारण चर्चा में आ गए हैं। करियर की शुरुआत से लेकर सलमान खान का नाम अब तक कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है। अब वर्तमान में जानी-मानी एक्ट्रेस पूजा हेगड़े के साथ उनके अफेयर की खबरें जोरों शोरों पर हैं। इतना ही नहीं बल्कि फैंस के बीच भी इस खबर के बाद एक गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है और हर कोई यह जानने के लिए एक्साइटिड है कि इस खबर में कितनी सच्चाई है। हालांकि अभी तक इस मामले में सलमान और पूजा की तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
बता दें, पूजा हेगडे कोई पहली एक्ट्रेस नहीं है जिनके साथ सलमान खान का अफेयर चर्चा में रहा है। इससे पहले सलमान खान कई अभिनेत्रियों को डेट कर चुके हैं। तो आइए जानते हैं कौन सी है वह अभिनेत्रियां जिनके साथ सलमान खान का अफेयर रहा..?
शाहीन जाफरी
करियर की शुरुआत के दौरान सलमान खान का नाम एक्ट्रेस शाहीन जाफरी के साथ जुड़ा था। रिपोर्ट की मानें तो सलमान खान की पहली गर्लफ्रेंड शाहीन जाफरी ही थी। बता दें, शाहीन ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया है। वह पॉपुलर एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की मौसी भी है। लेकिन चंद दिनों में ही शाहीन और सलमान का रिश्ता टूट गया।
संगीता बिजलानी
शाहीन से अलग होने के बाद सलमान खान का रिश्ता एक्ट्रेस संगीता बिजलानी के साथ जुड़ा। कहा जाता है कि सलमान और संगीता की शादी भी होने वाली थी और कार्ड भी बंट चुके थे, लेकिन अंत में इन दोनों का रिश्ता टूट गया।
सोमी अली
इसके बाद सलमान खान की जिंदगी में पाकिस्तानी एक्ट्रेस सोमी अली की एंट्री हुई। कहा जाता है कि सोमी अली, सलमान खान के लिए पाकिस्तान छोड़कर भारत में बस गई थी। दोनों ने एक दूसरे को डेट भी किया लेकिन जल्द ही इन दोनों के रिश्ते का अंत हो गया।
ऐश्वर्या रॉय
सोमी अली से अलग होने के कुछ दिन बाद ही सलमान खान का दिल पॉपुलर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय पर आ गया। ऐश्वर्या और सलमान खान की प्रेम कहानी किसी से छुपी नहीं है। कहा जाता है कि ऐश्वर्या के लिए सलमान खान कुछ भी करने को तैयार थे। इतना ही नहीं बल्कि इन दोनों की शादी भी होने वाली थी, लेकिन अचानक इन दोनों के बीच कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद हमेशा के लिए इनकी प्रेम कहानी अधूरी रह गई। आज भी सलमान खान और ऐश्वर्या के अफेयर का जिक्र होता है।
स्नेहा उल्लाह
ऐश्वर्या से अलग होते ही सलमान खान का नाम एक्ट्रेस स्नेहा उल्लाल से जुड़ा। दरअसल, स्नेहा उल्लाह की शक्ल काफी हद तक ऐश्वर्या से मिलती थी। ऐसे में सलमान और स्नेह एक दूसरे के प्यार में पड़ गए थे। हालांकि जल्द ही यह दोनों एक दूसरे से अलग हो गए।
कैटरीना कैफ
इसके बाद सलमान खान का दिल आया बॉलीवुड इंडस्ट्री की बार्बी डॉल कही जाने वाली पॉपुलर एक्ट्रेस कैटरीना कैफ पर। रिपोर्ट की मानें तो सलमान खान ने ही कैटरीना कैफ को बॉलीवुड की बड़ी एक्ट्रेस बनने में मदद की। इसी बीच इन दोनों ने एक दूसरे को डेट भी किया, लेकिन फिर यह दोनों भी एक दूसरे से अलग हो गए।
लूलिया वंतूर
कैटरीना से अलग होने के बाद सलमान खान का नाम इटालियन एक्ट्रेस लूलिया वंतूर के साथ जुड़ा। सलमान और लुलिया को कई बार एक साथ देखा गया। ऐसे में कयास लगाए जाने लगे कि सलमान और लुलिया एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालाँकि इस मामले में सलमान खान ने कभी कुछ नहीं कहा।
पूजा हेगड़े
अब इन दिनों मशहूर एक्ट्रेस पूजा हेगडे का नाम काफी सुर्खियों में है। कहा जा रहा है कि फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ के सेट पर सलमान और पूजा के बीच नजदीकियां बढ़ी। इतना ही नहीं बल्कि सलमान खान ने पूजा हेगड़े को दो फिल्में भी ऑफर की है, हालांकि अभी तक सलमान और पूजा की तरफ से इस मामले में कोई बात सामने नहीं आई है।