अजब ग़जब

दूल्हे का दुल्हन को अनोखा सप्राइज़, गिफ्ट में दिया गधे का बच्चा, देखें दुल्हन का रिएक्शन – Video

शादी में दूल्हा अक्सर दुल्हन को इंप्रेस करने की कोशिश करता है। वह कई बार उसे सप्राइज़ भी देता है। या फिर कोई अच्छा महंगा गिफ्ट देता है। लेकिन क्या होगा जब दूल्हा अपनी शादी वाले दिन दुल्हन को गिफ्ट में गधा (Donkey) दे? शादी छोड़िए सामान्यतः भी कोई अपनी प्रेमिका या वाइफ या किसी को भी गिफ्ट में गधा नहीं देता है। लेकिन इस दूल्हे ने ऐसा किया। और इसकी खास वजह भी बताई।

दूल्हे ने दुल्हन को गिफ्ट में दिया गधा

दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अनोखी शादी बड़ी वायरल हो रही है। इस शादी में दूल्हा अपनी दुल्हन को गधा गिफ्ट करता है। दुल्हन भी इस गधे को खूब लार दुलार करती है। कपल की लव स्टोरी में यह गधा एक खास भूमिका भी निभाता है। वैसे तो लोग गधे को मूर्ख जानवर समझते हैं। लेकिन वह ये भूल जाते हैं कि गधा सबसे ज्यादा मेहनती भी होता है।

दूल्हे अजलान शाह (Azlan Shah) ने अपनी दुल्हन वारिशा जावेद खान को गधा गिफ्ट करने की दो बड़ी वजह बताई। पहली ये कि दुल्हन को गधे के बच्चे पसंद है। दूसरी कि ये सबसे प्यारा और मेहनती जानवर है। दूल्हे ने ये भी बताया कि उसने इस बच्चे को माँ से अलग नहीं किया है। उसने दोनों को 30 हजार रुपए में खरीदा है।

पशु-प्रेमी है दूल्हा-दुल्हन

वहीं दुल्हन ने मजाक में गधे से कहा कि वह उसे गधा नहीं बनने देगी। यह गधा इनके फॉर्म हाउस पर आराम से मजे करेगा। इसे कोई मेहनत वाला काम नहीं करना पड़ेगा। दरअसल दुल्हन और दूल्हा दोनों ही पशु प्रेमी है। इनके फॉर्म हाउस पर और भी कई जानवर है। कपल ने हाथी के साथ भी अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की है।

अजलान और वारिशा को मिलाने में इस गधे की खास भूमिका रही है। दरअसल अजलान को गधे बड़े पसंद है। लेकिन उन्हें डर था कि ये बात जानने के बाद कौन लड़की उनसे शादी करेगी। फिर उनकी मुलाकात पेशे से डेन्टिस्ट वारिशा से हुई। बातों-बातों में उन्हें पता चला कि वारिशा को गधे के बच्चे बड़े पसंद है। इतना ही नहीं उनकी मां भी गधों को पसंद करती है। बस फिर क्या था अजलान समझ गए कि उन्हें उनके सपनों की रानी मिल गई।

लोगों ने बताया पब्लिसिटी स्टंट

दूल्हे ने ये भी कहा कि लोग उनका गधे को लेकर मजाक उड़ाएंगे। लेकिन उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता। वह इस गधे से प्रेरणा लेते हैं। यह एक मेहनती जानवर है। इसे देख उन्हें काम करने की एनर्जी मिलती है। हालांकि सोशल मीडिया पर लोगों ने गधे को लेकर दूल्हा-दुल्हन को बड़ा ट्रोल किया। किसी ने कहा कि “दो महीने और रुक जाते। बीवी तुम्हें ही गधा बना देती।” वहीं कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि कपल ने अपनी शादी फेमस करने के लिए ये सब किया।

यहां देखें वीडियो

वैसे यदि आपका पार्टनर आपको गिफ्ट में गधा दे तो आपका रिएक्शन क्या होगा ?

Related Articles

Back to top button