राशिफल 11 दिसंबर: आज इन 2 राशि वालों पर सूर्य देव रहेंगे प्रसन्न, मिल सकता है कोई शुभ समाचार

आज हम आपको रविवार 11 दिसंबर 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।
आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 11 दिसंबर 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।
मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। आपको अति उत्साहित होने से बचना होगा। आप अपना कोई भी कार्य अधूरा ना छोड़े अन्यथा आगे चलकर परेशानी हो सकती है। घर परिवार का वातावरण सकारात्मक रहेगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। आज आर्थिक लेनदेन में सावधान रहना होगा। आप किसी भी अजनबी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए अन्यथा वह आपको धोखा दे सकते हैं।
वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आपका दिन बेहतरीन परिणाम लेकर आया है। समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। परिवारवालों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। अचानक घर में मेहमानों का आगमन होगा, जिससे घर में खुशियां बनी रहेंगी। विवाह योग्य लोगों को विवाह के उत्तम प्रस्ताव मिलेंगे। व्यापार में कोई नया निवेश करने के बारे में सोच विचार कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आज आप भावनाओं में बहकर कोई भी महत्वपूर्ण फैसला मत लीजिए। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं। दूरसंचार माध्यम से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा।
मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
आज आपको अपने कामकाज में मनचाहा परिणाम हासिल होगा। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं। मान-सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बेहतरीन नजर आ रहा है। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार के सदस्यों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बढ़िया रहेगा। आप अपने साथी के साथ घूमने का प्लान बनाएंगे। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने होंगे। किसी जरूरतमंद को भोजन कराने से घर के सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी होगी। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।
कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आप अपने परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है। किसी से भी बातचीत करते समय आपको अपने शब्दों पर ध्यान देना होगा। महिलाओं को आज कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। कुछ लोग आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहें। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। अगर यात्रा जरूरी है, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की जरूरत है।
सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। पारिवारिक जरूरतों पर पूरा ध्यान देंगे। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो सोच विचार करना बहुत जरूरी है। जल्दीबाजी में कोई भी निर्णय लेना उचित नहीं है। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा, जिसके सहारे आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। किस्मत से ज्यादा आपको अपनी मेहनत पर भरोसा रखने की जरूरत है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा।
कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन शुभ परिणाम लाया है। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की मदद से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। जो लोग विदेश में जाकर नौकरी करने का प्रयास कर रहे हैं, उन्हें आज कोई अच्छी सूचना मिल सकती है। बिजनेस करने वाले लोगों को धन लाभ होने के योग हैं। आपको किसी भी जरूरी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले ठीक प्रकार से उसे पढ़ लेना बेहतर रहेगा। मानसिक शांति बनी रहेगी। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं, जिनका फायदा उठाना चाहिए। आपके मित्रों में इजाफा होगा। सामाजिक गतिविधियों में ज्यादा रुचि लेंगे।
तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई अधूरा कार्य पूरा हो जाएगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में निवेश बेहतर परिणाम देगा। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। भाई बहनों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आज आप जल्दीबाजी में कोई भी फैसला मत लीजिए। खान-पान की आदतों में सुधार करने की जरूरत है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। आज आप अपने जीवन में कुछ बड़ा करने का प्रयास करेंगे। लेकिन जोखिम भरे कामों से दूर रहना होगा अन्यथा भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज शादीशुदा लोगों का जीवन बेहतरीन नजर आ रहा है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप अपने सभी जरूरी कामों को समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे। बड़े अधिकारियों की पूरी मदद मिलेगी। मानसिक चिंता दूर होगी। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलने के प्रबल योग हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक जीवन में बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आप अपने सभी कामों को योजनाओं के अनुसार करें, इससे आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा।
धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आज व्यापार कर रहे लोगों का दिन काफी बढ़िया नजर आ रहा है। आपको मन मुताबिक लाभ मिलने की उम्मीद है। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। पारिवारिक जीवन में चल रही परेशानियां समाप्त होंगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए। भाई बहनों के साथ पारिवारिक विवादों में समाधान मिलेगा। घर हो या बाहर सभी को समान दृष्टि से देखें। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे। आपको अपने लक्ष्य पर फोकस करना होगा।
मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। अधूरे कार्य पूरे होंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। आपकी संपत्ति में इजाफा हो सकता है। किसी पुराने मित्र से आज मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। कारोबार में बरकत होगी। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में वृद्धि होगी।
कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपके दिन की शुरुआत बहुत अच्छी होगी। परिवार के किसी सदस्य से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों की पूरी मदद मिलेगी, जिससे आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। आप अपने भविष्य के लिए नई योजनाएं बनाएंगे, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होंगी। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता खत्म होगी। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देना होगा। प्रेम जीवन में सुधार होगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं। इस राशि वाले लोगों को बहुत जल्द मनचाही नौकरी प्राप्त होने की संभावना है। आपको अपना प्रयास जारी रखना होगा।
मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। पैसों का उधार लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। विद्यार्थियों को शिक्षा जीवन में सुखद अनुभव हो सकते हैं। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। आज एक महत्वपूर्ण इच्छा पूरी हो सकती है। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। आप अजनबी लोगों की बातों पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए।