बॉलीवुड

21 की उम्र में ही प्रेगनेंट हो गई थी मीरा राजपूत, जाने इतनी कम उम्र में गर्भ धारण करने के फायदें

शादी के बाद गर्भवती होकर मां बनने का सपना हर महिला देखती है। हालांकि प्रेग्नेंट होने की उम्र को लेकर हर लड़की की सोच अलग अलग होती है। कोई जल्दी बच्चा चाहता है तो कोई 30 के बाद इस बारे में सोचता है। आज के मॉडर्न जमाने में तो लड़कियां लेट प्रेग्नेंट होना ही पसंद करती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यदि आप अपने 20s में गर्भवती हो जाती हैं तो इसके आपको कई फायदें मिल सकते हैं।

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की बीवी मीरा राजपूत महज 21 साल की उम्र में ही मां बन गई थी। ऐसे में कई लोगों ने इसकी आलोचना करते हुए कहा था कि इतनी कम उम्र में मां बनना सही नहीं है। लेकिन सच्चाई यह है कि 20 की उम्र के बाद मां बनना सेहतमंद ही होता है। बल्कि इसके कई सारे फायदें भी हैं जो आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

20s में गर्भवती होने ले लाभ

1. डॉक्‍टरों की माने तो 20s की उम्र गर्भ धारण करने के लिए उत्तम होती है। इस उम्र में प्रेगनेंट होने पर मेडिकल जटिलताएं आने के चांस न के बराबर रहते हैं।

2. इस उम्र में गर्भवती बन जाए तो डिलीवरी के बाद रिकवरी तेजी से होती है। दरअसल ये वो उम्र होती है जब महिला का शरीर सेहतमंद रहता है। तो ऐसे में वो जल्दी रिकवर हो जाती है।

3. डिलीवरी के बाद कई महिलाओं का वजन बढ़ जाता है। उनकी बॉडी का शेप भी बिगड़ जाता है। हालांकि 20s में डिलीवरी करने के बाद महिलाएं दोबारा पुराने शेप में जल्दी आ जाती हैं।

4. बच्चे के लिए ट्राई कर रही महिलाएं अपने 20s में जल्दी प्रेगनेंट हो जाती है। इस उम्र में एक से दो महीने की कोशिश में ही गर्भ धारण किया जा सकता है। बस शर्त यही है कि महिला को कोई स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍या न हो।

5. 20s में महिलाओं की फर्टिलिटी पॉवर सबसे अच्‍छी होती है। उनकी बॉडी स्वस्थ होने की वजह से कोई दिक्कत नहीं आती है। इनका गर्भाशय भी यंग होता है, जिससे अंदर मौजूद एग भी स्‍वस्‍थ होते हैं।

6. 20s को प्रेगनेंसी की गोल्‍डन एज भी माना जाता है। इसकी वजह यह है कि इस उम्र में ओवुलेशन के दौरान अधिक एग्स बनते हैं। अब जीतने ज्यादा एग्स बनेंगे आपके प्रेगनेंट होने की संभावना भी उतनी ही अधिक होगी।

7. 20s में मां बनने पर मिसकैरेज का खतरा बहुत काम रहता है। एग में क्रोमोसोमल डिफेक्‍ट की संभावना भी रहती है। इससे बच्चा सामान्य और स्वस्थ पैदा होता है। उसमें कोई अनुवांशिक असामान्‍यता नहीं होती है।

Related Articles

Back to top button