बुड्ढा दूल्हा देख तिलमिलाई दुल्हन, बोली- अपने जैसी बुड्ढी ढूंढ ले, तू मुझे सुख नहीं दे पाएगा

शादी किसी भी लड़की के जीवन का सबसे बड़ा फैसला होता है। इसलिए वह बड़ा ही सोच समझकर अपने जीवनसाथी का चुनाव करती है। क्योंकि आगे की जिंदगी उसके लाइफ पार्टनर पर ही निर्भर करती है। लेकिन 21वीं सदी में भी कई परिवार ऐसे हैं जो लड़कियों को अपनी पसंद का दूल्हा चुनने की अनुमति नहीं देते हैं। वह अपनी पसंद से उसके लिए पति खोज लेते हैं।
मां-बाप करवा रहे थे बूढ़े दूल्हे से शादी
मां-बाप जब बेटी का रिश्ता ढूंढते हैं तो वह लड़के की नौकरी और जात-पात पर ज्यादा फोकस करते हैं। बाकी चीजों को इग्नोर कर देते हैं। खासकर गरीब मां बाप अच्छी नौकरी वाला लड़का ही खोजते हैं। फिर भले उस लड़के की उम्र लड़की से बहुत बड़ी हो। वह उसे जरा भी पसंद नहीं करती हो। और यदि लड़के की सरकारी नौकरी हो तो पेरेंट्स आँख बंद कर रिश्ता तय कर देते हैं।
लेकिन क्या आप ने कभी सोचा है कि एक बूढ़े शख्स से शादी कर लड़की की जिंदगी पर क्या असर होता है? वह मानसिक और शारीरिक रूप से कितनी परेशान रहती है? इस बात का जवाब एक दुल्हन ने दिया है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। यहां स्टेज पर बुड्ढा दूल्हा देखकर दुल्हन भड़क जाती है। वह शादी से साफ इनकार कर देती है।
भड़की दुल्हन ने किया शादी से इनकार
लड़की अपने परिजनों को समझाती है कि कैसे बूढ़े शख्स से शादी कर उसकी लाइफ बर्बाद हो जाएगी। कुछ दिनों बाद ही इसका निधन हो जाएगा। फिर मेरा क्या होगा? यहां एक रिश्तेदार लड़की को ये कहकर समझाने की कोशिश करता है कि दूल्हे की अच्छी खासी नौकरी है। इस पर दुल्हन कहती है कि मैं क्या नौकरी को चाटूँगी। इसके साथ कभी सुखी नहीं रह पाऊँगी।
बता दें कि यह वीडियो किसी असली शादी का नहीं है। बल्कि समाज को जागरूक करने के लिए बनाया गया है। यह एक तरह का नुक्कड़ नाटक है। हालांकि इस वीडियो में जो संदेश दिया गया है उस पर सभी को गौर करने की जरूरत है। इस वीडियो को ट्विटर पर @JaikyYadav16 नाम के अकाउंट ने शेयर किया है। लोग कमेंट कर दुल्हन की बातों का समर्थन कर रहे हैं।
यहां देखें शादी का वीडियो
ये तो सोच लिया कि नाक कट जायेगी, पर ये नहीं सोचा कि क्या इसके साथ लड़की की ज़िंदगी भी कट जायेगी? pic.twitter.com/F0GzR31MYJ
— Jaiky Yadav (@JaikyYadav16) December 9, 2022
इस वीडियो को अधिक से अधिक शेयर कीजिए। लोगों में जागरूकता फैलाइए। आपका एक शेयर किसी लड़की की जिंदगी बर्बाद होने से बचा सकता है।