TV के ‘मामा’ परितोष त्रिपाठी ने गर्लफ्रेंड मीनाक्षी संग रचाई शादी, वायरल हुई रस्मों की तस्वीरें

टीवी दुनिया के जाने माने अभिनेता, कॉमेडियन और टीवी होस्ट परितोष त्रिपाठी शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड मीनाक्षी चंद के साथ सात फेरे लिए हैं। बता दें शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है जिस पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। साथ ही कपल को शादी की बधाई भी दे रहे हैं। एक्टर की शादी में कोरियोग्राफर गीता कपूर, सुरभी ज्योति, रवि दुबे और रित्विक धनजानी जैसे कई सेलेब्स भी शामिल हुए।
बता दें, सोशल मीडिया पर खुद परितोष ने अपनी पत्नी मीनाक्षी के साथ खूबसूरत तस्वीरें साझा की है। इन तस्वीरों को साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, “खूबसूरत वादियों के बीच देखो एक पवित्र रिश्ते की डोर बंध रही है। सजाया करता है जो सबकी महफिलें अपने शब्दों से, आज उसकी दुल्हन बनने को खुद उसकी शायरी सज रही है।” बता दें कपल ने शादी के लिए मुंबई दिल्ली नहीं बल्कि उत्तराखंड को चुना। जैसे ही फैंस ने कपल की शादी की तस्वीरें देखी तो लगातार बधाई रहे हैं, वहीं सेलेब्स ने भी कपल को बधाई दी।
मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने कपल को कहा कि, “अरे वाह! बधाई हो।” मियांग चांग ने कहा कि, “गजब दोस्त। बहुत-बहुत मुबारक हो और जन्मजन्मांतर की खुशियां दोनों के लिए।” वहीं जाने माने कोरियोग्राफर धर्मेश येलांडे ने आशीर्वाद देते हुए लिखा कि, “जोड़ी सलामत रहे।” इसके अलावा अनिरुद्ध दवे समेत कई अन्य सेलेब्स ने भी कपल को शादी की शुभकामनाएं दी हैं।
बता दें, परितोष की शादी में जाने माने अभिनेता पंकज त्रिपाठी भी अपनी पत्नी के साथ शामिल हुए। पंकज त्रिपाठी वर-वधू को आशीर्वाद देते हुए पहाड़ की टोपी लगाए दिखे। मिली जानकारी के अनुसार, परितोष त्रिपाठी मूलरूप से बिहार के गोपालगंज के रहने वाले हैं। वहीं उनकी पत्नी मीनाक्षी पिथौरागढ़, उत्तराखंड से ताल्लुक रखती हैं।
बात की जाए परितोष के करियर के बारे में तो उन्होंने अपने करियर में ‘ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा’, ‘हंसी का तड़का’, ‘पिया रंगरेज’ और ‘झप्पी जेड’ जैसे टीवी शो में काम किया है। इसके अलावा वह फिल्म ‘काशी इन सर्च आफ गंगा’ में भी दिखाई दे चुके हैं। इसके अलावा वह ‘सुपर डांसर’ और ‘इंडियन आइडल’ में बतौर होस्ट नजर आ चुके हैं।
बता दे फैंस उनकी कॉमेडी काफी पसंद करते हैं और उन्हें मामा के नाम से भी जाना जाता है। बता दें, परितोष सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं अक्सर अपने शायरी वाले वीडियो साझा करते रहते हैं। एक्टर को शायरियां करना बहुत पसंद है।