सिंगल नहीं बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ वेकेशन पर पहुंची हैं जाह्नवी? एक तस्वीर से पकड़ाई चोरी

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर इन दिनों मालदीव में वेकेशन इंजॉय कर रही है। जाह्नवी कपूर ने मालदीव से अपनी कुछ बिकनी फोटोज भी सोशल मीडिया पर साझा की थी जो काफी चर्चा में रही थी। इस दौरान जाह्नवी का हॉट एंड बोल्ड लुक नजर आया था। लेकिन अब इसी बीच खबर आई है कि जाह्नवी कपूर वेकेशन पर अकेले नहीं बल्कि अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ पहुंची है। जी हां.. जाह्नवी कपूर की यह चोरी फैंस ने केवल एक तस्वीर से पकड़ ली। तो आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
ऐसे पकड़ाई दोनों की चोरी
सबसे पहले तो हम आपको यह बता दे कि जाह्नवी कपूर अपने बॉलीवुड डेब्यू से पहले से ही शिखर पहाड़िया को डेट कर रही थी। हालांकि यह दोनों बीच में एक दूसरे से अलग हो चुके थे, लेकिन अब जिस तरह से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। उसे देखने के बाद अंदाजा लगा रहे हैं कि जाह्नवी और शिखर अभी भी एक दूसरे से डेट करते हैं और साथ में वेकेशन इंजॉय करने के लिए निकले हैं।
दरअसल, हुआ यूं कि चंद मिनट पहले ही जाह्नवी कपूर ने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर साझा की है जिसमें वह चांद को निहारते हुए नजर आ रही है। इस दौरान जाह्नवी का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है। इसके बाद कुछ देर बाद ही शिखर पहाड़िया ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की जो हूबहू जाह्नवी कपूर की तस्वीर से मिलती है।
View this post on Instagram
फर्क केवल इतना है कि इस तस्वीर में कोई भी नजर नहीं आ रहा, केवल चांद का नजारा दिखाई दे रहा है और वहीं दूसरी तस्वीर में जाह्नवी खड़ी हुई नजर आ रही है। बस इस तस्वीर के वायरल होते ही फैंस ये कयास लगाने लग गए कि जाह्नवी और शेखर पहाड़िया एक साथ मालदीव में ठहरे हुए हैं।
कौन हैं शिखर पहाड़िया?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शिखर पहाड़िया महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं। वह अक्सर जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर के साथ नजर आते रहते हैं। इसके अलावा उन्हें कई बार बॉलीवुड पार्टियों में भी देखा जा चुका है। जाह्नवी जब कॉफी विद करण-7 में शामिल हुई थी तब भी उन्होंने शिखर पहाड़िया के रिलेशनशिप पर बातचीत की थी।
जाह्नवी का वर्कफ़्रंट
बात करें जाह्नवी के काम के बारे में तो आखरी बार उन्हें फिल्म ‘गुड लक जैरी’ में देखा गया था जिसमें उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया, लेकिन जाह्नवी की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई। बता दे जाह्नवी ने साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘धड़क’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्म में वह शाहिद कपूर के छोटे भाई और अभिनेता इशान खट्टर के साथ नजर आई थी और दोनों की जोड़ी को भी काफी पसंद किया गया। अब वह जल्दी वरुण धवन के साथ फिल्म ‘बवाल’ में दिखाई देंगी।