कुंवारे लड़कों को देख क्यों उत्तेजित होती है शादीशुदा महिलाएं? उनमें ऐसा क्या है जो पति में नहीं

इंसान का दिल बड़ा चंचल होता है। यह कभी भी, किसी पर भी आकर अटक जाता है। आलम ये रहता है कि शादी के बाद भी हम दूसरों के प्रति आकर्षित होते हैं। आप ने ये तो कई बार देखा सुना होगा कि लड़कों को अक्सर शादीशुदा महिलाएं पसंद आती है। लेकिन इस बात में भी कोई दो राय नहीं कि कई शादीशुदा महिलाओं को कुंवारे लड़के पसंद होते हैं।
शादीशुदा मर्द अक्सर कुंवारी लड़कियों की ओर आकर्षित होते हैं। इसी तरह शादीशुदा महिला का दिल भी कुंवारे लड़कों को देखकर धड़कता है। बस कुछ उन्हें मन ही मन चाहती है तो कुछ चोरी छुपे अफेयर चला लेती हैं। लेकिन क्या आप ने सोचा है कि इन शादीशुदा महिलाओं को अपने पति से ज्यादा ये कुंवारे लड़के क्यों अच्छे लगते हैं? चलिए जानते हैं।
इसलिए कुंवारे लड़कों पर मरती है शादीशुदा महिलाएं
1. कुंवारे लड़के आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं। वे बड़े बहादुर भी होते हैं। उनका लाइफ जीने का अंदाज बड़ा बोल्ड होता है। वह रिस्क लेने से नहीं घबराते हैं। उन्हें आजाद पक्षी की तरह उड़ना पसंद होता है। बस उनकी यही खूबियां देसी भाभियों का दिल जीत लेती है। उन्हें ये सारे गुण अपने पति में नहीं मिलते हैं। क्योंकि शादी के बाद मर्द का आत्मविश्वास कमजोर पड़ जाता है। वह इतना बोल्ड नहीं रहता है।
2. कुंवारे लड़के बहुत केयरिंग होते हैं। आप ने देखा होगा कि वह कैसे अपनी प्रेमिका का ख्याल रखते हैं। उसकी हर छोटी-बड़ी जरूरतें पूरी करते हैं। जबकि पति शादी के कुछ समय के बाद कम केयरिंग हो जाते हैं। वह काम में व्यस्त रहते हैं। पत्नी को समय नहीं दे पाते हैं। वहीं ये कुंवारे लड़के अपनी शादीशुदा प्रेमिका से घंटों फोन पर चिपके रह सकते हैं।
3. अधिकतर कुंवारे लड़के फिटनेस को लेकर जागरूक होते हैं। उनका फैशन स्टाइल भी लेटेस्ट होता है। वह दिखने में भी ज्यादा आकर्षक लगते हैं। वहीं पति शादी के बाद अपने लुक पर ध्यान देना कम कर देता है। उसके ऊपर दूसरी जिम्मेदारियाँ आ जाती है। वह उसी में व्यस्त रहता है। ऐसे में शादीशुदा महिलाओं को अपने पति से ज्यादा ये कुंवारे लड़के आकर्षक लगते हैं।
4. घर की मुर्गी दाल बराबर। आप ने ये कहावत तो सूनी ही होगी। पतियों का यही सीन है। उनकी बीवी कितनी भी हसीन हो, लेकिन उन्हें उसकी कद्र नहीं होती है। उन्हें दूसरों की बीवियां ज्यादा अच्छी लगती है। ऐसे में शादीशुदा महिला प्यार की तलाश में कुंवारे लड़कों को दिल दे बैठती हैं। ये लड़के इनकी तारीफ करते नहीं थकते हैं। इनसे कभी बोर नहीं होते हैं। इन्हें स्पेशल फिल कराते हैं।
5. कुंवारे लड़के अक्सर महिलाओं के साथ बड़े अदब से पेश आते हैं। उनका मान सम्मान करते हैं। उन्हें रानी की तरह ट्रीट करते हैं। वहीं पति एक समय के बाद पत्नी को उस लेवल का सम्मान देना बंद कर देता है। इस चक्कर में भी कई शादीशुदा महिलाएं कुंवारे लड़कों को अपना लवर बना लेती हैं।
6. जब बात रोमांस की आती है तो कुंवारे लड़कों का कोई तोड़ नहीं होता है। ये आउट ऑफ द बॉक्स सोचते हैं। हमेशा अपने लवर को सप्राइज़ देते हैं। ये अधिक रोमांटिक भी होते हैं। वहीं पति इन सभी मामलों में फीके पड़ जाते हैं।