धार्मिक

राशिफल 12 दिसंबर: भोले बाबा की कृपा से इन 5 राशियों का जीवन होगा सुखी, परिवार में आएंगी खुशियां

आज हम आपको सोमवार 12 दिसंबर 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 12 दिसंबर 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन सुखद रहेगा। संतान की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे आपको गर्व और खुशी महसूस होगी। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो आज का दिन उत्तम रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर में बनेगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं की और आपका रुझान बढ़ेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। निजी जिंदगी में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। घर के किसी सदस्य की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है। छोटे भाई बहनों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आज आप भावुकता में कोई भी फैसला मत लीजिए अन्यथा नुकसानदायक हो सकता है। जो लोग विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त होगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। मानसिक चिंता दूर होगी। काफी लंबे समय से अटकी हुई योजनाएं सफल हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसे पूरा करके ही दम लेंगे। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। परिवार में किसी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करने का मन बनाएंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। किसी पुराने रोग से छुटकारा मिल सकता है। कामकाज की बाधाएं दूर होंगी। जीवनसाथी से कोई बढ़िया गिफ्ट मिलेगा। इससे आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। अनुभवी लोगों के साथ उठना बैठना रहेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आप अपना कोई भी कार्य अधूरा ना छोड़े, नहीं तो आगे चलकर समस्या हो सकती है। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। प्रेम जीवन में चल रही समस्याएं समाप्त होंगी, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। ऑफिस का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारियों की मदद से आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपने सभी कार्य को योजनाओं के तहत पूरा करें, इससे आपको अच्छा रिजल्ट देखने को मिलेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर नया बिजनेस शुरू कीजिए, इससे आपको फायदा होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा नजर आ रहा है। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न होंगे, जो आपको काफी बेचैन कर सकते हैं। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। सकारात्मक सोच के साथ किए गए कामों में अच्छा रिजल्ट मिलेगा। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें, क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। पिताजी की मदद से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बनाएंगे। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज कामकाज को लेकर आपकी कई योजनाएं समय पर पूरी हो जाएंगी, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बढ़िया रहेगा। आप अपने साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। शाम को परिवार के साथ ही घर पर पार्टी करेंगे। आपको कोई बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। माताजी की सेहत में सुधार आएगा। ससुराल पक्ष के लोगों से पूरा सहयोग मिलेगा। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन या वेतन में वृद्धि होने की संभावना बनी हुई है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन पहले से काफी अच्छा नजर आ रहा है। अटके हुए काम पूरे होंगे। आपकी आमदनी में जबरदस्त इजाफा होगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। क्रेडिट कार्ड का प्रयोग जोश में नहीं बल्कि होश में करना चाहिए। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन शानदार नजर आ रहा है। आपको कोई अचानक खुशखबरी सुनने को मिलेगी, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। आप कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों की पूरी मदद मिलेगी। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। मानसिक परेशानियों से राहत मिलेगी। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। जीवनसाथी के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन थोड़ा निराशाजनक नजर आ रहा है। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा हानि हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में किसी से कहासुनी होने की संभावना है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का दिन सामान्य रहेगा। कुछ लोग आपकी छवि खराब करने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहना होगा। व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव मत कीजिए, नहीं तो मुनाफा कम हो सकता है। दोस्तों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बनेगी। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन खुशियां लेकर आया है। परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। आप अपने हर काम को बेहतर ढंग से पूरा करेंगे और लाभ भी अच्छा कमाने में सफल रहेंगे। आपके अच्छे व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। आप अपने सामने आने वाली हर चुनौती का डटकर मुकाबला करेंगे। आर्थिक लाभ होने के योग बने हुए हैं। किसी महिला मित्र की मदद से धन लाभ हो सकता है। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म होगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा रिजल्ट देखने को मिलेगा। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी भूमिका अहम रहेगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। कारोबारियों को भी लाभ मिलने की संभावना बनी हुई है। सामाजिक स्तर पर आपकी ख्याति बढ़ेगी। आपकी आमदनी में जबरदस्त इजाफा होगा। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। परिवार के सदस्यों का प्यार और सहयोग प्राप्त होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। निजी जीवन में कुछ अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। विदेश में नौकरी करने वाले लोगों का समय बहुत बढ़िया रहेगा। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लीजिए।

Related Articles

Back to top button