जब तारक मेहता.. की बबिता जी से शख्स ने पूछा-एक रात का कितना लोगी? एक्ट्रेस ने बताई इतनी कीमत ..

टीवी दुनिया के पॉपुलर सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में बबीता जी के किरदार से मशहूर एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। जेठालाल और बबीता जी का किरदार फैंस बेहद पसंद करते हैं। वहीं शो में नजर आने वाले हर किरदार को भी फैंस का भरपूर प्यार मिला है। बता दे मुनमुन दत्ता की फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है। लेकिन पिछले दिनों मुनमुन दत्ता से एक शख्स ने ऐसा सवाल कर लिया था जिससे मुनमुन दत्ता बुरी तरह भड़क गई थी और उन्होंने शख्स को भी करारा जवाब दिया था। तो आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
मुनमुन दत्ता ने शख्स को दिया था करारा जवाब
दरअसल, मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा करती रहती है। वह अपने फैंस के साथ अपने निजी जीवन से जुड़ी छोटी-छोटी बातें भी शेयर करना पसंद करती है। ऐसे में फैंस भी मुनमुन दत्ता को प्यार भरे कमेंट कर उनकी तारीफ करते हैं। लेकिन एक शख्स ने उनसे कुछ ऐसे सवाल कर लिया था जिसके बाद वह बुरी तरह भड़क गई। दरअसल शख्स ने एक्ट्रेस से सवाल किया था कि, एक रात का कितना लोगी?
इसके जवाब में मुनमुन दत्ता ने कहा था कि, “तुझे ब्लॉक करने से पहले तेरी औकात दिखानी थी। अगर आप बहादुर हैं, तो आगे आओ और बात करो। और एक बात, मुझे लगा कि यह बेहतर है मैं तुम्हें ब्लॉक करने से पहले तुम्हें तुम्हारी औकात दिखा दूं। समझ गए तुम अनपढ़ आदमी, अब अपने बदसूरत चेहरे के साथ यहां से जाओ और कहीं और गंदगी फैलाओ।”
बता दे इसके बाद कई लोगों ने मुनमुन दत्ता की तारीफ की थी। वहीं शख्स ने अपना अकाउंट डिलीट कर दिया था।
मॉडलिंग से की थी करियर की शुरुआत
बता दे हाल ही में मुनमुन दत्ता वेकेशन पर पहुंची थी लेकिन यहां पर उनका एक्सीडेंट हो गया था जिसके बाद वह वैकेशन छोड़कर घर आ गई थी।
बात की जाए मुनमुन दत्ता के काम के बारे में तो उन्होंने मॉडलिंग और विज्ञापन से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने साल 2004 में आया टीवी सीरियल ‘हम सब बराती’ में काम किया। इसके अलावा वह साल 2005 में रिलीज़ हुई फ़िल्म ‘मुंबई एक्सप्रेस’ में भी नजर आ चुकी है।
वर्तमान में वह बबीता जी के किरदार से दर्शकों के दिलों पार राज कर रही है। बता दें मुनमुन दत्ता काफी लम्बे समय से इस शो से जुड़ी हुई है। वहीं शो में टप्पू का किरदार निभाने वाले राज अनादकत के साथ एक्ट्रेस के अफेयर की खबरे भी सामने आई थी। हालाँकि बाद में ये अफवाह निकली। बता दें, हाल ही में राज अनादकत ने शो को छोड़ दिया है। इससे पहले दिशा वाकाणी और शैलेश लोढ़ा भी शो को छोड़ चुके हैं।