51 की उम्र में तीसरी बेटी के पिता बने मनोज तिवारी, पत्नी सुरभि संग अस्पताल से शेयर की Photo

भोजपुरी सिनेमा का बड़ा नाम और भाजपा सांसद मनोज तिवारी के फैंस के लिए खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, मनोज तिवारी 51 साल की उम्र में तीसरी बार पिता बने हैं। उनकी पत्नी सुरभि ने एक बेटी को जन्म दिया है जिसके बाद से ही अभिनेता के घर खुशी का माहौल है। वही सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस को भी यह खुशखबरी दी गई है।
बेटी के जन्म से गदगद हुए मनोज तिवारी
बता दें, मनोज तिवारी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि, “बड़े हर्ष के साथ सूचित करना है कि मेरे घर लक्ष्मी के बाद सरस्वती का आगमन हुआ है। आज घर में प्यारी सी बिटिया पैदा हुई है। उसे आप सभी का आशीर्वाद बना रहे…सुरभि-मनोज तिवारी।” देखा जा सकता है कि, ये तस्वीर अस्पताल की है। वहीं सुरभि बेड पर पर लेती हुई नजर आ रही है।
गौरतलब है कि, पिछले दिनों सुरभि तिवारी की गोद भराई की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। इस दौरान भी मनोज तिवारी के फैंस ने उन्हें बधाइयां दी थी और अब बेटी पैदा होने पर भी लगातार उन्हें बधाई मिल रही है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, “बहुत शुभकामनाएं मनोज जी। तीन कन्याओं का पिता होना गर्व की बात है।”
बड़े हर्ष के साथ सूचित करना है कि मेरे घर में लक्ष्मी के बाद सरस्वती का आगमन हुआ है..आज घर में प्यारी सी बिटिया पैदा हुई है.. उसपे आप सभी का आशीर्वाद बना रहे.. सुरभि-मनोज तिवारी pic.twitter.com/JJj1H82XEr
— Manoj Tiwari 🇮🇳 (@ManojTiwariMP) December 12, 2022
एक अन्य यूजर का कमेंट है, “बधाई हो सुरभि जी और मनोज जी। भगवान कृष्ण बिटिया पर कृपा बनाएं रखें।” एक यूजर ने लिखा है, “बहुत-बहुत शुभकामनाएं। बेटी को बहुत सारा आशीर्वाद।” बता दें, इस दौरान कई यूजर्स ने मनोज तिवारी को ट्रोल भी किया। कइयों ने उन्हें जनसख्या नियंत्रण क़ानून का भी ताना मारा।
2 शादियां कर चुके हैं मनोज तिवारी
बता दें, इससे पहले भी मनोज तिवारी दो बेटियों के पिता बन चुके हैं। दरअसल, मनोज तिवारी ने साल 1999 में रानी नाम की लड़की से शादी रचाई थी जिससे उन्हें एक बेटी हुई जिसका नाम रीति है। रीति अब काफी बड़ी हो चुकी है।
बेटी के जन्म के बाद मनोज तिवारी और रानी का रिश्ता करीब 11 साल चला। इसके बाद साल 2012 में यह दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। इसके बाद साल 2020 में मनोज तिवारी ने सुरभि से शादी रचाई जिसके बाद उनके घर बेटी संविका का जन्म हुआ और अब सुरभि दूसरी बार बेटी की मां बनी है।
कौन है मनोज तिवारी की दूसरी पत्नी?
वहीं बात की जाए मनोज तिवारी की दूसरी पत्नी सुरभि के बारे में तो वह मनोज तिवारी की तरह ही पॉपुलर है। वह भोजपुरी इंडस्ट्री की एक मशहूर सिंगर है जिन्होंने अपने करियर में कई गाने गाए हैं। बता दें, सुरभि Trustee of Mridul Foundation का काम देखती है। इस संस्था के जरिए सुरभि जरूरतमंदों की मदद करती है। इसके अलावा वह Rhiti Productions Pvt. Ltd की डायरेक्टर भी हैं।