धार्मिक

राशिफल 14 दिसंबर: आज 6 राशियों पर रहेगी गणेश जी की कृपा, हर तरफ से मिलेंगी खुशियां ही खुशियां

आज हम आपको बुधवार 14 दिसंबर 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 14 दिसंबर 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज नौकरी करने वाले लोगों का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ खुशनुमा पल व्यतीत करेंगे। आज काम के सिलसिले में की गई यात्रा आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। आर्थिक लाभ होने के योग हैं। आप अपने सामने आने वाली सभी चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों की सेहत में सुधार आएगा। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज कारोबार करने वाले लोगों का दिन बेहतरीन रहेगा। कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग हैं। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको अपनी मेहनत का पूरा-पूरा फल प्राप्त होगा। आपके कामकाज की क्षमता बढ़ेगी, जिससे कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। किसी रिश्तेदार से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। हर काम में सफलता मिलने की उम्मीद है। शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसको पूरा करके ही दम लेंगे। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन उत्तम रहेगा। आपको करियर से जुड़ा हुआ कोई सुनहरा मौका मिल सकता है। ऑफिस के काम से यात्रा पर जाना पड़ेगा, आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। जो लोग विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उन्हें कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। मानसिक शांति बनी रहेगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस मिलने में कठिनाई होगी। प्रेम संबंधों को संबोधित करने से पहले आप सावधानी बरतें। आर्थिक रूप से लाभ होने के योग बने हुए हैं। अचानक आपको कुछ महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेना पड़ सकता है। कोई भी निर्णय लेने से पहले सोच विचार जरूर कीजिए। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। कुछ पुरानी बातें आपके मन को बेचैन कर सकती हैं। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। आपको सकारात्मक सोच से आगे बढ़ना होगा, तभी आपको सफलता मिलेगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। काफी लंबे समय से अटके हुए कामों को आप आसानी से पूरा कर लेंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। जीवनसाथी से अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं, जिससे आपके मन का बोझ हल्का होगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी बदलने का सोच विचार कर रहे हैं, तो यह आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती करते हुए नजर आएंगे। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज व्यापार से जुड़े हुए लोगों का दिन काफी बढ़िया रहेगा। आप अपनी योजनाओं को समय पर पूरा कर लेंगे। आपके अच्छे व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। अनुभवी लोगों के बीच उठना बैठना रहेगा। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं। कामकाज की बाधाएं दूर होंगी। किसी यात्रा से लाभ होने के योग बने हुए हैं। अगर आप पैसा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन बेहतर रहेगा। आपको अपनी अच्छी सोच का फायदा मिलेगा। छात्रों को करियर में उन्नति होने के प्रबल योग हैं। नौकरी में प्रमोशन की संभावना बनी हुई है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बेहतरीन रहेगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। आप अपने कामकाज से संतुष्ट रहेंगे। कठिन परिस्थितियों का सामना करने में आप सक्षम रहेंगे। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूर्ण होंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। आज आपको जरूरी कामों पर अधिक फोकस करना होगा। शादीशुदा लोग अपने घरेलू जीवन में खुश रहेंगे और जीवनसाथी उन्हें पूरे दिल से प्यार करेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए इससे आपकी सभी समस्याएं दूर होंगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आपको अपनी मेहनत का उम्मीद से अधिक फल मिलेगा। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। कुछ लोग आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना बहुत आवश्यक है। आप अपने गुस्से पर काबू रखें अन्यथा कोई वाद विवाद हो सकता है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफलता हासिल कर पाएंगे। घर परिवार का माहौल खुशहाल बनेगा। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी। भाई बहनों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। परिवार में किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है, जिसके कारण आपका मन काफी परेशान रहेगा। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। जीवनशैली में कुछ बदलाव आ सकता है। नौकरी करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। आप जल्दीबाजी में कोई भी फैसला मत लीजिए अन्यथा नुकसानदायक साबित हो सकती है। कुछ आर्थिक परेशानियां आ सकती हैं लेकिन इतनी नहीं कि आपका बजट बिगड़ जाए। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा कर सकती है। ईश्वर की भक्ति से आपका मन शांत रहेगा। आज आप लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचें।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन बहुत महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। आप जिस काम को करना चाहेंगे, उसमें सफलता जरूर मिलेगी। आपको जबरदस्त आर्थिक लाभ हो सकता है। परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। छोटे भाई बहनों के साथ आपके संबंध में सुधार आएगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन काफी बेहतर रहेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने लक्ष्य पर पूरा ध्यान केंद्रित करेंगे। विदेश से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आज आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज पारिवारिक जीवन के लिए समय बहुत शुभ नजर आ रहा है। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। ऑफिस में किसी व्यक्ति से आपको परेशानी हो सकती है। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। आज आपके अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। अगर आप साझेदारी में कोई व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर करें।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। धन के मामले में समय उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा। आपकी वाणी से लोग प्रभावित होंगे। नौकरी की तलाश में लगे हुए लोगों को आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आज आपको कई प्रकार के लाभ प्राप्त होने की संभावना बनी हुई है। किसी भी अजनबी की बातों पर आप जल्दी से भरोसा मत कीजिए अन्यथा वह आपको धोखा दे सकते हैं। आज आपको बेवजह तनाव लेने से बचना होगा। कोई भी बड़ा निवेश बिना सोचे-समझे मत कीजिए।

Related Articles

Back to top button