धार्मिक

शनि की साढ़े साती-ढैय्या में ना करें ये काम, आता है दुखों का सैलाब, बर्बाद हो जाता है इंसान

शनिदेव को न्याय का देवता कहा जाता है। वह कर्मों के हिसाब से लोगों को अच्छा-बुरा फल देते हैं। उनकी टेढ़ी नजर लाइफ में कई तकलीफें बढ़ा देती है। खासकर यदि आपके ऊपर शनि की साढ़े साती-ढैय्या लग जाए तो दुखों की बाढ़ सी आ जाती है। वर्तमान में शनि अपनी ही राशि मकर में विराजित है। वह 17 जनवरी 2023 को फिर से अपनी ही राशि कुंभ में गोचर करेंगे। इसके चलते कुछ राशियों पर से साढ़े साती-ढैय्या हट जाएगी जबकि कुछ पर शुरू हो जाएगी।

वर्तमान में धनु, मकर और कुंभ राशियां शनि की साढ़े साती झेल रही हैं। जबकि मिथुन और तुला राशि पर शनि की ढैय्या का असर है। लेकिन जब 17 जनवरी 2023 को शनि कुंभ राशि में गोचर करेंगे तो मकर, कुंभ और मीन राशि शनि की साढ़े साती से ग्रस्त हो जाएंगी। दूसरी ओर कर्क और वृश्चिक राशि के जातक शनि की ढैय्या के शिकार हो जाएंगे।

शनि की साढ़े साती-ढैय्या में न करें ये काम

शनि की साढ़े साती और ढैय्या के दौरान हमे खास सतर्क रहना चाहिए। इस दौरान कुछ विशेष काम को करने से परहेज करना चाहिए। इन कामों कर करने से शनिदेव नाराज हो जाते हैं। और यादों आपके ऊपर पहले से शनि की साढ़े साती और ढैय्या चल रही हो तब ये काम करने से शनिदेव कठोर सजा भी देते हैं। इसलिए आपको सामान्य बुरे कामों के साथ नीचे बताए कामों को भी नहीं करना चाहिए।

1. नॉनवेज और शराब: शनिवार के दिन किसी भी व्यक्ति को मांसाहार का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा इस दिन शराब या किसी भी प्रकार का नशा करने से बचना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो शनिदेव आप से नाराज हो सकते हैं। फिर आपकी लाइफ में दुख और तकलीफ बढ़ सकती है।

2. कुत्ते को तंग करना: यदि आपके ऊपर शनि की साढ़े साती और ढैय्या चल रही है तो आपको कुत्ते को कभी भी सताना नहीं चाहिए। उल्टा उसे तंग करने की बजाए कुत्ते की सेवा करनी चाहिए। उन्हें भोजन पानी देना चाहिए। वैसे सिर्फ कुत्ते ही नहीं सामान्य रूप से आपको किसी भी जानवर को नहीं सताना चाहिए। इस बुरे कर्म का फल भी बुरा होता है।

3. अच्छे लोगों का दिल दुखाना: जैसा कि हमने आपको बताया, शनिदेव न्याय के देवता है। इसलिए आप किसी भी व्यक्ति के साथ कोई अन्याय न करें। किसी गरीब, असहाय और मेहनती लोगों को तंग नया करें। वहीं बुजुर्गों-महिलाओं का सम्मान करें। किसी को धोखा न दें। किसी का बुरा न करें। वरना शनिदेव आपके साथ बहुत बुरा कर सकते हैं।

4. ये चीजें न खरीदें: शनिवार के दिन काले कपड़े, जूते और तेल जैसी चीज नहीं खरीदना चाहिए। इस दिन आपको लोहा, तेल और जूते चप्पल दान करनी चाहिए। इसके अलावा इस दिन नाखून और बाल काटने से भी बचना चाहिए। इनका पालन न करने पर शनिदेव नाराज हो सकते हैं।

Related Articles

Back to top button