बॉलीवुड

करण सिंह ग्रोवर की एक्स-पत्नी की खूबसूरत के सामने फीकी है बिपाशा, स्टाइल में भी देती है टक्कर

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर और बिपाशा बसु के पति करण सिंह ग्रोवर हाल ही में एक बेटी के पिता बने हैं। बता दे करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु शादी के करीब 6 साल बाद माता-पिता बने हैं। ऐसे में दोनों ही अपनी बेटी के साथ समय बिता रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बिपाशा बसु करण सिंह ग्रोवर की तीसरी पत्नी है।

karan singh grover

जी हां… इससे पहले करण सिंह ग्रोवर ने टीवी की दो अभिनेत्रियों के साथ शादी रचाई थी, लेकिन दोनों के साथ ही उनकी शादी असफल रही। करण सिंह ग्रोवर की दूसरी एक्स पत्नी जेनिफर विंगेट खूबसूरती के मामले में बिपाशा से भी आगे हैं। तो आइए जानते हैं जेनिफर विंगेट के बारे में…

छोटे पर्दे की बड़ी अभिनेत्री हैं जेनिफर

बता दें, जेनिफर विंगेट टीवी की दुनिया की एक बड़ी अदाकारा है जिन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट सीरियल में काम किया है। जेनिफर विंगेट ने सबसे पहले ‘सरस्वतीचंद्र’ में काम किया था जिसमें उन्हें बेहद पसंद किया गया।

karan singh grover

इसके बाद जेनिफर विंगेट को सीरियल ‘बेहद’ में काम करने का मौका मिला और वह उनके कैरियर का सुपरहिट साबित हुआ। इस सीरियल में जेनिफर विंगेट इतनी बेहतरीन एक्टिंग की थी कि लोग उनके कायल हो गए थे।

jennifer winget

इसके बाद जेनिफर ने ‘बेपनाह’ जैसे सीरियल और वेब सीरीज में काम कर एक बड़ा मुकाम हासिल किया। बता दे करण सिंह ग्रोवर और जेनिफर विंगेट ने टीवी सीरियल ‘दिल मिल गए’ में एक साथ काम किया था।

रिपोर्ट की मानें तो इसी सीरियल में काम करने के दौरान ये दोनों एक-दूसरे के नजदीक आए और साल 2012 में इन्होंने क्रिश्चियन रीती रिवाज से शादी रचा ली। लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही यह दोनों एक दूसरे से अलग हो गए।

jennifer winget

बेहद स्टाइलिश है जेनिफर

बता दें, जेनिफर से पहले भी करण सिंह ग्रोवर ने साल 2008 में श्रद्धा निगम से शादी रचाई थी, लेकिन उनकी यह शादी भी साल भर में ही टूट गई थी। वही जेनिफर के साथ भी उनकी शादी केवल 2 साल में ही टूट गई। इसके बाद साल 2016 में उन्होंने मशहूर ऐक्ट्रेस बिपाशा बसु से शादी रचाई।

karan singh grover

बता दें, जेनिफर विंगेट खूबसूरती के मामले में बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों को टक्कर देती है। इतना ही नहीं बल्कि वह काफी स्टाइलिश अंदाज से रहना पसंद करती है और उनकी फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है।

jennifer winget

आज जेनिफर विंगेट के पास किसी चीज की कमी नहीं है। करोड़ों की कमाई करने के साथ-साथ उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट भी है। वह वेब सीरीज की दुनिया में भी अपना नाम कमा चुकी है। बता दे जेनिफर को वेब सीरीज ‘कोड नेम-2’ में काफी पसंद किया गया।

Related Articles

Back to top button