3 साल की हुई कपिल शर्मा की बेटी अनायरा, भारती ने शेयर किया ग्रेंड पार्टी का मजेदार Video

कॉमेडी के ‘बादशाह’ कहे जाने वाले मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा की बेटी अनायरा शर्मा 3 साल की हो गई है। इस खास मौके पर कपिल ने अपने घर एक ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया था जिसमें टीवी इंडस्ट्री से जुड़े सेलेब्स और कपिल शर्मा के करीबी रिश्तेदार शामिल हुए। बता दे कॉमेडियन भारती सिंह भी यहां पर पहुंची थी। उन्होंने पार्टी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि भारती सिंह काफी खुश है और वह अपने बेटे गोले के साथ पहली बार किसी बर्थडे पार्टी में शामिल हुई है। इस वीडियो में भारती सिंह कपिल की पत्नी गिन्नी की भी तारीफ करते हुए नजर आ रही है। उन्होंने बताया कि कैसे गिन्नी पूरी पार्टी का आयोजन कर रही थी और सारा काम अच्छे से संभालती है। साथ ही उन्होंने अनायरा को भी बर्थडे की खास शुभकामनाएं दी।
देखा जा सकता है कि पिंक ड्रेस में अनायरा बेहद ही क्यूट लग रही है। वहीं उनकी मां गिन्नी ने उनके साथ ट्विनिंग की। इसके साथ ही गिन्नी पिंक ड्रेस को ब्राउन बूट्स संग टीमअप किया। देखा जा सकता है कि अनायरा की बर्थडे पार्टी जंगल थीम पर रखी गई थी। बेटी अनायरा को गोद में लिए गिन्नी ने तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की जिन परफैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। कई सेलेब्स ने भी कपिल की बेटी को जन्मदिन की बधाई दी।
बता दे कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ की शादी 12 दिसंबर 2018 को जालंधर में हुई। इसके बाद 10 दिसंबर 2019 को उनके घर बेटी अनायरा का जन्म हुआ। इसके बाद 1 फरवरी 2021 को कपिल बेटे त्रिहान के पिता बने।
बता दें कपिल शर्मा की प्रेम कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है। बता दें, गिन्नी कपिल की स्टूडेंट हुआ करती थी। उन दिनों गिन्नी जालंधर के गर्ल्स कॉलेज में पढ़ाई करती थी, वहीं कपिल शर्मा आर्ट्स में में ग्रेजुएशन कर रहे थे।
इसी दौरान कपिल और गिन्नी एक दूसरे को डेट करने लगे थे। हालाँकि कपिल को लगता था कि, गिन्नी और उनकी शादी कभी नहीं हो सकती। ऐसे में शादी से पहले कपिल और गिन्नी का ब्रेकअप हो गया था। एक इंटरव्यू के दौरान कपिल ने कहा कि, मुझे लगा कि हमारे रिश्ते का कोई फ्यूजर नहीं है, क्योंकि उसकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी है।
इसके अलावा हम अलग-अलग कास्ट के थे जिस वजह से हमने ब्रेकअप कर लिया। हालाँकि बाद में जब कपिल शर्मा अच्छा कमाने लग तो दोनों एक बार फिर साथ आए। दोनों ने शादी कर एक नई जिंदगी की शुरुआत की।