महज 11 की उम्र में पॉपुलर हुईं रणबीर कपूर की भांजी, तस्वीर देख फैंस बोले- छोटी नीतू कपूर…

फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सितारे अक्सर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। वहीं इनका परिवार भी अक्सर लाइमलाइट में रहता है। अक्सर इनके बच्चे भी सुर्खियों में छाए रहते हैं। वही जब बात कपूर परिवार की हो तो इंडस्ट्री में कपूर खानदान के कई ऐसे लोग हैं जो फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं। ऐसे में आने वाली पीढ़ी भी जल्द ही सुनहरे पर्दे पर दिखाई दे सकती है। इसी बीच ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी की बेटी समारा साहनी भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है और अक्सर उनकी तस्वीरें वायरल होती रहती है। तो आइए देखते समारा साहनी की तस्वीरें…
बता दें, ऋषि और नीतू के घर साल 1980 में रिद्धिमा का जन्म हुआ। इसके बाद रणबीर कपूर का जन्म हुआ। जहां उनका छोटा भाई रणबीर कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री में बड़ा नाम कमा चुका है तो वह रिद्धिमा फैशन की दुनिया में पॉपुलर है।
जी हाँ.. रिद्धिमा के कई ब्रांड है जो काफी पॉपुलर है और जिनके माध्यम से वह करोड़ों की कमाई करती है। रिद्धिमा ज्वेलरी डिजाइन करती है और वह अक्सर सोशल मीडिया पर इन ज्वेलरी डिजाइन की तस्वीरें भी साझा करती रहती है।
बता दें, रिद्धिमा को कई बार कपूर फैमिली के साथ पार्टी में भी देखा जा चुका है। इसके अलावा वह अपनी मां नीतू कपूर के साथ कई शोज में शिरकत कर चुकी है। रिद्धिमा ने दिल्ली के बिजनेसमैन भरत साहनी के साथ शादी रचाई। जब रिद्धिमा लंदन में अपनी पढ़ाई पूरी कर रही थी तभी उनकी मुलाकात भरत से हुई।
यहां पर इन दोनों ने काफी लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया। इसके बाद साल 2006 में यह दोनों शादी के बंधन में बंध गए। भरत की अपनी एक गारमेंट कंपनी है और वक एक मशहूर बिजनेस मैन है। इस कपल की एक प्यारी सी बेटी है जिसका नाम समारा है।
सामरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। जब उनके मामा यानी कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी हुई थी, तब भी उन्होंने अपने मामा के लिए एक स्पेशल नोट लिखा था।
View this post on Instagram
इसके अलावा वह अपनी नानी यानी नीतू कपूर के साथ भी मजेदार तस्वीरें साझा करती रहती है। जब फैंस ने सामरा की तस्वीर देखी तो फैंस उन्हें नीतू कपूर की कॉपी बता रहे हैं। महज 11 साल की उम्र में सामरा की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और लोग उन्हें काफी पसंद करते हैं।
View this post on Instagram
यदि आप सामरा के सोशल मीडिया एकाउंट पर नजर डालेंगे तो देख पाएंगे कि, सामरा को घूमने फिरने का काफी शौक है। वह अक्सर फैंस से बातचीत भी करती है। वहीं उनके अकाउंट में कई क्यूट सी तस्वीरें भरी पड़ी हुई है जिन पर फैंस जमकर प्यार लुटाते हैं।