दुल्हन बनी ‘गोपी बहू’, हल्दी-मेहंदी की फोटोज आई सामने, क्या शादी करेगी देवोलीना भट्टाचार्जी?

देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) टीवी की जानी मानी अभिनेत्री हैं। गोपी बहू यानि देवोलीना इन दिनों अपनी शादी को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई है। हालांकि वह सच में शादी कर रही है या नहीं इसे लेकर सस्पेंस बरकरार है। इसके अलावा देवोलीना का दूल्हा कौन है इस राज से भी पर्दा नहीं उठा है।
क्या सच में शादी करने जा रही गोपी बहू?
दरअसल देवोलीना ने बीते दिनों हल्दी से जुड़ा एक वीडियो साझा किया था। इसमें वह अपने बेस्ट फ्रेंड विशाल सिंह संग दिखाई दे रही हैं। इसके अलावा उन्होंने अपनी इंस्टास्टोरी पर हाथों में रची मेहंदी भी साझा की। इतना ही नहीं हाल ही में उनकी दुल्हन के अवतार में इंस्टा स्टोरी भी सामने आई है। ऐसे में फैंस बड़े कन्फ्यूज हो रहे हैं।
View this post on Instagram
अभी तक देवोलीना भट्टाचार्जी की शादी को लेकर कोई बज नहीं था। यह फैंस के लिए एक चौंकाने वाला सप्राइज़ है। इन वीडियोज और तस्वीरों में देवोलीना पूरी तरह से शादी के रंग में डूबी दिखाई दे रही हैं। लेकिन अब बड़ा सवाल ये उठता है कि क्या टीवी की गोपी बहू सच में किसी के घर की बहू बनने जा रही है? या ये सिर्फ एक प्रैंक है।
दुल्हन के अवतार में देख फैंस हुए हैरान
फिलहाल फैंस बड़े उत्सुक हैं। कुछ तो अभी से देवोलीना को शादी की बधाईयां देने लगे हैं। अब देखना ये होगा कि देवोलीना सच में सात फेरे लेने जा रही हैं या ये बस एक प्रैंक है। या फिर यह भी हो सकता है कि वह किसी एड या आगामी शो के लिए बज बना रही हैं। अब इसका जवाब तो खुद देवोलीना ही दे सकती हैं। फिलहाल उनकी तरफ से अपनी शादी को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
बताते चलें कि इसके पहले भी देवोलीना ने अपने बेस्ट फ्रेंड विशाल सिंह संग एक सगाई का वीडियो शेयर किया था। फैंस को लगा कि दोनों शादी कर रहे हैं। लेकिन बाद में खुलासा हुआ कि दोनों का एक आगामी म्यूजिक वीडियो आने वाला है। इसलिए उन्होंने ऐसा वीडियो बनाया। अब इस बार जब फिर से ऐसा हुआ तो फैंस शक कर रहे हैं। ये शादी सच में होने वाली है या बस फिर से प्रमोशन के चक्कर में सबको बेवकूफ बनाया जा रहा है।
देवोलीना भट्टाचार्जी वर्तमान में 37 साल की हैं। वह अभी तक घर में कुंवारी बैठी हैं। उनकी शादी की उम्र निकले जा रही हैं। साथ निभाना साथिया की गोपी बहू बनकर उन्होंने घर-घर अपनी पहचान बनाई है। हर सास उनके जैसी बहू लाने का सपना देखती है। लेकिन असल जिंदगी में वह किसके घर की बहू बनेगी ये सस्पेंस अभी भी बरकरार है।