बॉलीवुड

अब क्या करती हैं मनोज तिवारी की एक्स-पत्नी रानी? श्वेता तिवारी के कारण टूटा 13 साल का रिश्ता!

भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता मनोज तिवारी 13 दिसंबर को बेटी के पिता बने, इसके बाद से ही उनके घर में खुशियों का माहौल है। बता दे उनकी दूसरी पत्नी सुरभि तिवारी ने दूसरी बार बेटी को जन्म दिया है। इस गुड न्यूज़ को खुद मनोज तिवारी ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस के साथ साझा किया था।

गौरतलब है कि मनोज तिवारी ने अपनी जिंदगी में दो शादियां की है। वर्तमान में वह सुरभि तिवारी के साथ है। इससे पहले उनकी शादी रानी नाम की लड़की से हुई थी जिससे वह 13 साल बाद अलग हो गए। तो आइए जानते हैं आज कल मनोज तिवारी की एक्स-वाइफ रानी क्या कर रही है?

13 साल रहे एक दूजे के साथ

बता दें, मनोज तिवारी ने भोजपुरी सिनेमा में कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने के बाद रानी के साथ शादी रचाई थी। इसी बीच रानी ने एक बेटी को जन्म दिया जिसका नाम रीती तिवारी है जो काफी बड़ी हो चुकी है। मनोज तिवारी और रानी तिवारी का रिश्ता करीब 13 साल चला, लेकिन इसके बाद साल 2014 में यह दोनों एक दूसरे से अलग हो गए।

manoj tiwari

रानी तिवारी से तलाक के 8 साल बाद मनोज तिवारी ने सुरभि तिवारी के साथ शादी रचाई। हालांकि सुरभि से शादी रचाने के पहले मनोज तिवारी ने अपनी बड़ी बेटी रीति से परमिशन ली जिसके बाद ही वह शादी के बंधन में बंधे। रीती खुद अपने माता-पिता की शादी में शामिल हुई थी। सुरभि और मनोज की भी दो बेटियां जिनका नाम संविका है और एक हाल ही में पैदा हुई है। वही मनोज तिवारी की बड़ी बेटी रीति अक्सर लाइमलाइट में रहती है और वह मनोज तिवारी के साथ दिखाई देती है।

manoj tiwari

क्या थी दोनों के अलग होने की वजह?

मीडिया रिपोर्ट की माने तो रानी और मनोज तिवारी के अलग होने की वजह पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी को बताया जाता है। दरअसल, एक समय पर श्वेता तिवारी और मनोज तिवारी ने अपने करियर में कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया। यह जोड़ी काफी पॉपुलर भी हुई और लोग इन्हें एक साथ देखना काफी पसंद करते थे।

manoj tiwari

इसी बीच मनोज तिवारी और श्वेता तिवारी के अफेयर की खबरें सामने आई। इन दोनों के अफेयर ने उन दिनों और भी ज्यादा तूल पकड़ा जब मनोज और श्वेता ने एक साथ बिग बॉस के घर में एंट्री ली थी। हालाँकि मनोज और श्वेता के अफेयर की खबरें केवल अफवाह निकली।

कहां है रानी तिवारी?

वहीं बात की जाए मनोज तिवारी की एक्स पत्नी रानी तिवारी के बारे में तो वब वह अब कम ही लाइमलाइट में रहती है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो रानी तिवारी वर्तमान में पंजाबी सिंगर एकम बावा को डेट कर रही है। हालांकि अभी तक उनकी तरफ से रिलेशनशिप पर कोई खास बातचीत नहीं हुई। उन्होंने पिछले दिनों एक पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा किया था लेकिन चंद सेकंड बाद ही उसे डिलीट भी कर दिया।

बता दे जहां मनोज तिवारी जाने-माने एक्टर है तो वहीं उनकी एक्सवाइफ रानी तिवारी पेशे से डायटिशियन है। इसके अलावा वह महेंद्र सिंह धोनी की कंपनी ‘ऋती स्पोर्ट्स’ की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर भी है। दरअसल रानी तिवारी मशहूर क्रिकेटर अरुण पांडे की बहन है जिन्होंने धोनी के साथ मिलकर इस कंपनी को शुरू किया है। बता दें, अरुण पांडे ने फिल्म ‘एमएस धोनी’ भी प्रोड्यूस की थी।

Related Articles

Back to top button