नई नवेली दुल्हन को चढ़ा डांस का बुखार, लगाए ऐसे ठुमके देखता रह गया पूरा ससुराल – Video

नई नवेली दुल्हन को देखने का शौक हर किसी को रहता है। इसलिए जब वह ससुराल आती है तो हर कोई उसे ही देखता रहता है। यहां उससे कई तरह के काम भी करवाए जाते हैं। जैसे किचन में पहली बार कुछ मीठा बनवाना। या घर की अन्य रस्मों को निभाना। लेकिन क्या आप ने कभी देखा है कि नई नवेली दुल्हन ससुराल आकर सबके सामने ठुमके लगाने लगे?
’52 गज का दामन’ पर खूब नाची दुल्हन
आज हम आपको नई नवेली दुल्हन का एक शानदार डांस दिखाने जा रहे हैं। इस डांस वीडियो में नई दुल्हन चटक लाल रंग की साड़ी पहनकर ऐसे-ऐसे ठुमके लगाती है कि ससुराल वाले भी देखते रह जाते हैं। वह हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी के गाने पर नाचती है। यह गाना ’52 गज का दामन’ है। बता दें कि ये गाना बच्चों से लेकर बूढ़ों तक सभी के बीच बड़ा लोकप्रिय है।
इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि नई नवेली दुल्हन लाल रंग की साड़ी पहने है। वह ऊपर से लेकर नीचे तक गहनों से लदी हुई भी है। इसके बावजूद वह गाने पर शानदार डांस करती है। इतना ही नहीं उसके चेहरे के हावभाव भी बड़े क्यूट होते हैं। उसे नाचता हुआ देख हर किसी का मन खुश हो जाता है। वह भी बड़ी खुश होकर नाचती है। उसका डांस देखते ही बनता है।
लोगों को पसंद आया दुल्हन का डांस
इस वीडियो को देखकर लगता है कि महिला घर के किसी पारिवारिक समारोह में डांस कर रही है। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर छाया हुआ है। लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। साथ में ढेर सारी कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा “बहुत ही सुंदर डांस प्रस्तुति दी है। मेरा दिल प्रसन्न हो गया।” दूसरे ने लिखा “भाभी जी ने बहुत ही अच्छा डांस किया है।”
एक यूजर लिखता है “बहुत ही सादगी से नाची आप।” एक अन्य शख्स कहने लगा “आपके ससुराल वाले आपको कुछ कहते नहीं है? मेरी बीवी यदि ऐसा नाचे तो हर कोई ताना मारने लगता है।” एक यूजर तो इस कदर दीवाना हुआ कि उसने कमेंट में नई नवेली दुल्हन को आई लव यू तक बोल दिया। तो चलिए बिना किसी देरी के आप भी भाभी का यह डांस देख लीजिए।
यहां देखें नई नवेली दुल्हन का हरियाणवी डांस
View this post on Instagram
उम्मीद करते हैं कि आपको भी दुल्हन का यह डांस पसंद आया होगा। इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक शेयर करें।