2023 में राहु बदलेगा अपनी स्थिति, इन राशियों की होगी चांदी, पूरे साल घर रहेगी लक्ष्मी

साल 2023 बस शुरू ही होने वाला है। इस नए साल में कई ग्रह अपनी स्थिति बदलेंगे। इसमें मायावी छाया ग्रह राहु भी शामिल है। ज्योतिष शास्त्र में राहु-केतु को छाया ग्रह कहा गया है। यह कुंडली में शुभ स्थिति में हो तो बड़े लाभ होते हैं। नए साल में राहु का गोचर कुछ खास राशियों की किस्मत चमका देगा। नया साल उनके लिए कई पॉजिटिव बदलाव लेकर आएगा।
वृषभ राशि
राहु गोचर का असर वृषभ राशि के जातकों को पड़ेगा। इनकी लाइफ में ढेर सारी खुशियां आएगी। भाग्य इनका साथ देगा। ये जिस भी काम में हाथ डालेंगे उसमें सफलता हाथ लगेगी। सेहत अच्छी रहेगी। पुराने रोगों से आजादी मिलेगी। संतान का सुख मिलेगा। घर में खुशी का माहौल रहेगा। सभी लड़ाई झगड़े खत्म होंगे। पति और पत्नी के बीच प्रेम बढ़ेगा।
समाज में आपकी इज्जत बढ़ेगी। धन से जुड़े लाभ होंगे। कहीं पैसा लगाना चाहते हैं तो समय अच्छा रहेगा। शादी से जुड़ी दिक्कतें खत्म होगी। कुंवारे लोगों के हाथ पीले होंगे। जॉब में प्रमोशन मिलेगा। विदेश यात्रा हो सकती है। बिजनेस में खूब मुनाफा होगा। धन कमाने के नए साधन मिलेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े मामले आपके पक्ष में रहेंगे। मकान खरीदी या बिक्री का योग बनेगा।
तुला राशि
राहु का गोचर तुला राशि की किस्मत चमका देगा। इनका दुर्भाग्य पीछा छोड़ देगा। भाग्य इनके साथ हर दम साथ रहेगा। भगवान के आशीर्वाद से नया साल इनके लिए बड़ा लाभकारी रहेगा। खासकर नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नए वर्ष में काम मिल जाएगा। वहीं प्रेम प्रसंग से जुड़े मामले भी सफल रहेंगे। नया वाहन खरीद सकते हैं। प्यार में सफलता मिलेगी।
कुंवारे जातकों की 2023 में शादी हो सकती है। आप किसी मांगलिक कार्य से लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। किसी बड़ी कंपनी से जॉब का ऑफर मिल सकता है। सोना चांदी में निवेश करना लाभकारी रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामले आपके पक्ष में रहेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। रिश्तेदारों से धन की प्राप्ति हो सकती है।
मकर राशि
मकर राशि वालों को भी राहु गोचर का बड़ा लाभ मिलेगा। इनकी सोई किस्मत फिर से चमक उठेगी। सभी अटके हुए काम पूरे होंगे। उधार का पैसा मिल जाएगा। आय में वृद्धि होगी। समाज में आपकी तारीफ होगी। आपके साथ भगवान का आशीर्वाद हमेशा बना रहेगा। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
धर्म और कर्म में आपकी रुचि बढ़ेगी। बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल होगी। यदि आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो 2023 का समय उत्तम रहेगा। घर में सुख और शांति रहेगी। छात्रों के लिए समय अच्छा रहेगा। उन्हें मेहनत का फल मिलेगा। काम के सिलसिले में स्थान परिवर्तन हो सकता है।