स्वास्थ्य

शकरकंद कैसे खाना चाहिए? उबालकर या आग में पकाकर? जानिए कौन सा तरीका है आपके लिए बेस्ट

सर्दियों के सीजन में बीमारी जल्दी अपना बसेरा बना लेती है। ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट्स इस मौसम में अधिक से अधिक सब्जी और फल खाने की सलाह देते हैं। सर्दियों के मौसम में शकरकंद यानि स्वीट पटैटो (Sweet Potato) आना शुरू हो जाते हैं। इसे खाने से ढेर सारे लाभ होते हैं। अधिकतर लोगों को शकरकंद पसंद होता है। लेकिन लोगों के इसे खाने का तरीका अलग-अलग होता है। कुछ इसे उबालकर खाना पसंद करते हैं। कुछ बेक कर यानि पकाकर खाते हैं। वहीं कुछ तो कच्छ ही खा जाते हैं।

अब सवाल यह उठता है कि शकरकंद को खाने का कौन सा तरीका सबसे अच्छा है? यह जानने से पहले चलिए शकरकंद में मौजूद पौषक तत्वों पर एक नजर डाल लेते हैं। शकरकंद में विटामिन ए, विटामिन बी, फाइबर, विटामिन सी, पोटैशियम, मैग्निशियम और आयरन इत्यादि का भंडार होता है। इसके सेवन से कब्ज, सांस की बीमारियों, अर्थराइटिस और पेट के अल्सर सहित कई बीमारियों का निराकरण होता है।

उबला या पका? कैसे खाए शकरकंद

वैसे तो कच्छ शकरकंद सबसे बेस्ट ऑप्शन होता है। लेकिन यह स्वाद में अच्छा नहीं होता है। इसलिए हम इसे पकाते या उबालते हैं। साथ में थोड़ा सा घी डाल देते हैं। इससे इसका स्वाद बढ़ जाता है और हम इसे अधिक मात्रा में खाते हैं। अब आप इसे पकाएं या उबालें दोनों में ही काफी समय लगता है। यह दोनों ही काफी हद तक आपकी सेहत के लिए लाभकारी रहते हैं। लेकिन इनमें से एक तरीका सबसे बेस्ट होता है।

बेक्ड स्वीट पोटैटो और बॉयल्ड स्वीट पोटैटो में से किसी एक को चुनना इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप इसे किस वजह से खा रहे हैं। आप इससे कौन सा लाभ सबसे अधिक लेना चाहते हैं। जैसे यदि आप अपने ब्लड और शुगर लेवल को मैंटेन करने के लिए शकरकंद का सेवन कर रहे हैं तो इसे उबालकर ही खाना चाहिए। पकाने की तुलना में उबालने पर इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई)  अधिक होता है। जीआई इंडेक्स कुछ खाद्य पदार्थों को मापने की इकाई होती है। शकरकंद का जीआई 44 से 94 के बीच होता है।

यदि आप विटामिन डी के लिए शकरकांड का सेवन कर रहे हैं तो भी इसे उबालकर खाना चाहिए। उबले हुए शकरकंद में पके हुए शकरकंद की तुलना में अधिक विटामिन डी होता है। वहीं जो लोग कैल्शियम के लिए शकरकंद खाते हैं उन्हें इसे पकाकर खाना चाहिए। क्योंकि इसे उबालने पर कैल्शियम की मात्रा कम हो जाती है। इसके अलावा विटामिन ए की बात करें तो ये उबले हुए शकरकंद में अधिक होता है। इसी तरह बाकी सभी पौषक तत्व भी उबले हुए शकरकंद में बेस्ट होते हैं।

इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स अधिकतर लोगों को उबले हुए शकरकंद खाने की सलाह देते हैं। एक और बात इन्हें पकाते या उबालते समय छिलके ना निकालें। वरना इसे अधिकतर पौषक तत्व नष्ट हो जाते हैं।

Related Articles

Back to top button