धार्मिक

अगर रास्ते में दिखे शवयात्रा तो तुरंत जरूर कर लीजिए ये काम, पूरी हो जाएंगी सारी इच्छाएं

अगर जीवन मिला है तो एक दिन मृत्यु भी जरूर आएगी। मृत्यु एक अटल सत्य हैं। इसे कोई भी नहीं टाल सकता है। जो इस पृथ्वी पर जन्म लेता है वह एक ना एक दिन इस पृथ्वी को छोड़कर हमेशा हमेशा के लिए जरूर चला जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जिस दिन हम जन्म लेते हैं उसी दिन हमारी मृत्यु की तारीख भी निश्चित हो जाती। इस दुनिया में ऐसा कोई भी जीव नहीं है, जो अमर हो।

जब लोगों की मृत्यु होती है तो हर धर्म में में मृत्यु के पश्चात शव यात्रा निकाली जाती है और यह एक परंपरा है, जो सदियों से चली आ रही है। अक्सर देखा गया है कि जब हम कभी रास्ते पर जाते हैं तो उस दौरान हमें शव यात्रा निकलती हुई नजर आ जाती। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि शव यात्रा से आप या कोई भी व्यक्ति मनोवांछित फल की प्राप्ति कर सकता है। जी हां, इसके लिए आपको बस कुछ आसान से काम करने होंगे। शास्त्रों में भी इसका उल्लेख किया गया है।

अगर हम ज्योतिष के विद्वानों की मानें तो किसी भी शव यात्रा को देखना काफी शुभ होता है। यह तो आप सभी लोगों ने भी अपने घर के बड़े-बुजुर्गों से जरूर सुना होगा कि अगर रास्ते में जाते वक्त आप शव यात्रा देखते हैं तो यह आपका दिन शुभ होने का संकेत होता है। किसी भी व्यक्ति की मृत्यु के पश्चात अंतिम संस्कार करने से पहले शव यात्रा निकाली जाती है। शव यात्रा के संबंध में कई मान्यताएं प्रचलित हैं।

शवयात्रा दिखे तो शिव-शिव का करें उच्चारण

अगर आप रास्ते पर जा रहे हों और उस दौरान आपको शवयात्रा निकलती हुई दिखती है, तो आप उसे देखकर प्रणाम करें और शिव-शिव का उच्चारण करते रहें। शास्त्रों में भी इस बात का उल्लेख किया गया है कि जो भी मृत आत्मा शरीर छोड़ती है, वह प्रणाम करने वाले शख्स के सभी दुखों और कष्टों को भी अपने साथ ले जाती है। इतना ही नहीं बल्कि शिव का उच्चारण करने के पीछे का उद्देश्य यह भी है कि भगवान मरने वाले की आत्मा को शांति दें। शिव का मतलब मुक्ति होता है। इसलिए शव को देखकर शिव का नाम लेना बहुत अच्छा माना जाता है।

मृत आत्मा के लिए प्रार्थना करें

अगर आप रास्ते से जा रहे हैं और आपको शव यात्रा निकलती हुई नजर आती है तो आप थोड़ी देर के लिए रुक जाएं और ईश्वर से प्रार्थना करें। यह हिंदू धर्म का एक प्रमुख नियम है, जिसके मुताबिक शव यात्रा को देखने के बाद हमें मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करनी चाहिए। इससे मृत आत्मा को शांति प्राप्त होती है।

राम नाम का जाप करें

अगर आप रास्ते पर जा रहे हैं और शव यात्रा दिखती है तो ऐसे में आपको राम नाम का जाप करना चाहिए। श्रीरामचरित मानस के अनुसार, राम नाम के जाप से भगवान शिव की अत्यधिक प्रसन्न हो जाते हैं। शिवपुराण में इस बात का उल्लेख किया गया है कि मृत्यु के पश्चात आत्मा परमात्मा यानी शिवजी में ही विलीन हो जाती है। इस वजह से अगर शवयात्रा नजर आती है तो राम नाम का जाप जरूर करना चाहिए, इससे शिव जी की कृपा प्राप्त होती है।

शव यात्रा दिखाई देती है तो ना करें यह काम

अगर आप रास्ते पर कार या बाइक पर जा रहे हैं और उस समय के दौरान आपको शव यात्रा दिखाई देती है तो आप हॉर्न न बजाएं। यह काम मृत व्यक्ति के प्रति आदर और सम्मान की भावना प्रकट करता है। शव यात्रा दिखते ही हमें मौन हो जाना चाहिए।

Related Articles

Back to top button