अंबानी के पास भी नहीं होगी इतनी महंगी घड़ी, RRR के राम चरण पहनते हैं, कीमत जान आ जाएंगे चक्कर

साउथ फिल्में इस समय बॉलीवुड पर हावी हो रही हैं। अब ‘RRR’ को ही देख लीजिए। इस फिल्म ने ना सिर्फ नॉर्थ इंडिया बल्कि विदेशों में भी धूम मचाई। इस फिल्म में राम चरण और जूनियर एनटीआर लीड रोल में थे। इन्हें भी दर्शकों ने खूब पसंद किया। खासकर राम चरण को अब एक इंटरनेशनल स्टार बन चुके हैं। उनकी लोकप्रियता आसमान छूती है। वह एक आलीशान लाइफ भी जीते हैं। उनकी एक घड़ी की कीमत ही करोड़ों में है।
राम चरण साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने सुपरस्टार हैं। उनकी फिल्म RRR को क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड्स 2023 में 5 नॉमिनेशन मिले हैं। एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ इस साल मार्च में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को गोल्डन ग्लोब अवार्ड में भी नॉमिनेशन मिला है। हालांकि हम आज इस फिल्म की नहीं बल्कि इसके स्टार राम चरण की बात करने जा रहे हैं।
इतने करोड़ की घड़ी पहनते हैं राम चरण
राम चरण एक फिल्म का लगभग 45 करोड़ रुपए तक चार्ज करते हैं। वह 2800 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। वे एक आलीशान लाइफ जीना पसंद करते हैं। उनके पास हैदराबाद के जुबली हिल्स में 25 हजार वर्ग फुट का आलीशान घर है। इस घर की कीमत 30 करोड़ रुपए है। वे कई लग्जरी ब्रांड की चीजें यूज करते हैं। उनकी एक घड़ी की किमत आपके होश उड़ा सकती है।
दरअसल राम चरण ने कुछ समय पहले राणा दग्गुबाती संग अपनी एक थ्रोबैक फोटो फैंस संग साझा की थी। उन्होंने इस तस्वीर के माध्यम से राणा दग्गुबाती को 38वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थी। इस तस्वीर में वे अपने बचपन के दोस्त राणा दग्गुबाती को गले लगाते नजर आ रहे थे। इस दौरान उन्होंने हाथ में एक खास और महंगी घड़ी पहनी थी।
राम चरण की काले रंग की यह घड़ी रिचर्ड मिल आरएम 61-01 जोहान है। इस घड़ी की किमत लगभग 3 करोड़ रुपए है। यह रकम इतनी ज्यादा है कि इसमें आप एक आलीशान बांग्ला बना सकते हैं। वैसे ये कोई पहली बार नहीं है जब राम चरण को महंगी चीजों को पहने देखा गया। इसके पहले वह 1.6 लाख रुपए की नाइकी लिमिटेड एडिशन ग्रेटफुल डेड एसबी डंक लो शॉर्ट्स पहने भी नजर आए थे।
10 साल बाद बनने जा रहे पिता
राम चरण की निजी जिंदगी की बात करें तो वह जल्द ही पिता बनने वाले हैं। उन्होंने उपासना कमिनेनी से साल 2012 में शादी की थी। यह उनका फर्स्ट बेबी होगा। मतलब वह शादी के बाद पूरे साल में बाद बाप बनने जा रहे हैं। उन्होंने यह खुशखबरी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी साझा की। उन्होंने अपने फैंस को बताया “श्री हनुमान जी की कृपा से उपासना और राम चरण को जल्द पहला बच्चा होने वाला है।”
View this post on Instagram
वैसे आपको राम चरण कैसे लगते हैं? अपने जवाब कमेंट में जरूर दें।