धार्मिक

राशिफल 16 दिसंबर: मां लक्ष्मी की कृपा से 4 राशियों का फायदेमंद रहेगा दिन, किस्मत का मिलेगा साथ

आज हम आपको शुक्रवार 16 दिसंबर 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 16 दिसंबर 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन काफी भागदौड़ भरा रहेगा। जरूरी कामों को पूरा करने के लिए लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। घर परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा अन्यथा कोई वाद विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक नहीं है। मौसम में परिवर्तन होने के कारण सेहत पर विपरीत असर पड़ेगा। बाहर के खानपान से भी परहेज करने की जरूरत है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। आप अपने कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। व्यापार में कोई नहीं योजना बना सकते हैं, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। आप अपनी कड़ी मेहनत से कठिन से कठिन कामों को भी आसानी से पूरा कर लेंगे। आप अपना कोई भी कार्य जल्दीबाजी में मत कीजिए। नए लोगों से दोस्ती होने के योग बने हुए हैं, जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। घर परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप अपने सामने आने वाली हर परिस्थिति से लड़ने के लिए तैयार रहेंगे। दोस्तों की मदद से अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। आपको अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी होने नहीं देना है। सकारात्मक सोच के साथ आप आगे बढ़े, आपको सफलता जरूर मिलेगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने की संभावना है। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देना होगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप कामयाबी प्राप्त कर पाएंगे। लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। अगर यात्रा जरूरी है, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिसका आगे चलकर फायदा मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आप अपने अधूरे कामों को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे। आप जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। अगर आप अपने रहन-सहन में बदलाव करने की सोच रहे हैं या फिर नई जगह घूमने के बारे में सोच विचार कर रहे हैं, तो आज का दिन अनुकूल रहेगा। फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रहे छात्रों का दिन बढ़िया रहेगा। किसी कंपनी से नौकरी के लिए ऑफर मिलने की संभावना है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आप अपने घर परिवार के सदस्यों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। आपको अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना होगा। घर की आर्थिक स्थिति को सुधारने में आपकी भूमिका अहम रहने वाली है। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। आर्थिक लाभ होने के योग हैं। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलेंगे, जिन्हें पहचान कर फायदा उठाना चाहिए। युवाओं का दिन बढ़िया रहेगा। करियर से जुड़ी हुई कोई नई जानकारी प्राप्त हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज विद्यार्थियों का दिन काफी अच्छा रहेगा। आपका मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। अचानक घर में मेहमानों का आगमन होगा, जिससे घर में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। आप अपने करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। समाज में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। आज नए लोगों से संपर्क स्थापित हो सकते हैं लेकिन आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर लाभ मिलेगा। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों से कहासुनी हो सकती है, जिसकी वजह से आप काफी चिंतित रहेंगे। कामकाज में ध्यान लगाना भी काफी मुश्किल हो जाएगा। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए। घरेलू खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं, इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। बिजनेस करने वाले व्यक्तियों को अतिरिक्त मेहनत करनी होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। घर की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आप महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। दोस्तों और परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। आप किसी नई योजना की तरफ आकर्षित हो सकते हैं लेकिन आपको जोखिम भरे कामों से बचकर रहना होगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। आप अपने कुछ जरूरी कामों की योजनाओं में बदलाव कर सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज नौकरी करने वाले लोगों को मनचाही सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। संतान के करियर से जुड़ी हुई चिंता दूर हो जाएगी। घर परिवार में उत्सव जैसा माहौल बना रहेगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। अचानक आर्थिक लाभ होने के योग बने हुए हैं। पिताजी की मदद से आप अपने जरूरी कामों को पूरा कर लेंगे। कार्यस्थल में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपको किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है, जिससे घर का माहौल खुशहाल रहेगा। संतान की तरफ से अच्छी खबर मिलने के संकेत हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। व्यापार में लाभ कमाने का मौका मिल सकता है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें कोई अच्छा अवसर प्राप्त होगा। भाई बहनों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लीजिए यही आपके लिए बेहतर रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन खुशियां लेकर आया है, जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। आप कुछ धार्मिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद खत्म होंगे। ऑफिस के काम से यात्रा पर जाना पड़ सकता है, आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। घर की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बढ़िया रहेगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आप बहुत भाग्यशाली साबित होंगे। अधूरे काम पूरे कर लेंगे। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति करेंगे। धन कमाने के नए-नए जरिए हासिल हो सकते हैं। घर की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों से अपना काम निकलवाने में सफल रहेंगे। कानून संबंधित कार्यों में राहत मिलेगी। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। आपकी आमदनी में जबरदस्त इजाफा होने के योग बने हुए हैं।

Related Articles

Back to top button