मनोरंजन

मां की गोद से आपको घूर रही बच्ची है फिल्म अभिनेत्री, ससुर थे महाराष्ट्र के CM तो पति हैं एक्टर

हर बच्चा अपनी मां के बेहद करीब होता है। वह अपनी मां के बिना एक पल भी नहीं रहता है। खासकर उन्हें मां की गोद में रहना बड़ा पसंद होता है। इसलिए लगभग हर किसी के पास एक ऐसी तस्वीर जरूर होती है जिसमें वह अपनी मां की गोद में बैठा है। आज हम भी आपको ऐसी ही एक बच्ची से मिलाने जा रहे हैं। बस फर्क इतना है कि ये बच्ची बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री बन चुकी है।

पूर्व CM की बहू और एक्ट्रेस है ये बच्ची, पहचाना?

इस तस्वीर को ध्यान से देखिए। इसमें आपको एक बच्ची अपनी मां की गोद में दिखाई दे रही है। अब आपको पहचानना है कि ये बच्ची कौन है। इस तरह की पहेलियां अभी ट्रेंड में चल रही हैं। हम आपको थोड़ी हिंट दे देते हैं। यह बच्ची वर्तमान में 35 साल की है। यह खुद तो अभिनेत्री हैं ही, इनके पति भी बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता हैं। वहीं इनके ससुर मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

तो क्या आप ने इस बच्ची को पहचाना? नहीं? चलिए हम ही बता देते हैं। ये बच्ची और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूज़ा (Genelia D’Souza) है। 5 अगस्त 1987 को मुंबई में जन्मी जेनेलिया बॉलीवुड के अलावा साउथ फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने साल 2003 से ‘तुझे मेरी कसम’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म के हीरो रितेश देशमुख थे। रितेश वर्तमान में जेनिलिया के पति भी हैं। दोनों ने साल 2012 में शादी की थी।

ससुर थे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री

जेनेलिया डिसूज़ा के ससुर विलासराव देशमुख महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। हालांकि वह अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनका साल 2012 में निधन हो गया था। रितेश और जेनिलिया के दो बेटे हैं। इनका नाम रियान और रायल है। जेनेलिया का फिल्मी करियर काफी अच्छा रहा है। उन्हें सबसे अधिक फेम 2008 में आई फिल्म ‘जाने तू या जाने ना’ से मिली थी।

जेनिलिया फिल्मों के अलावा विज्ञापन से भी अच्छी खासी कमाई करती है। वह फैंटा, वर्जिन मोबाइल इण्डिया, फास्टट्रैक, एलजी मोबाइल, गार्नियर लाइट, मार्गो व पर्क इण्डिया की ब्रैंड अम्बैसिडर रह चुकी हैं। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। यहां वह रितेश संग कई फनी रील्स बनाती रहती हैं। फैंस को इन दोनों की क्यूट जोड़ी बड़ी पसंद आती है।

पति संग इस फिल्म में आएगी नजर

काम की बात करें तो उन्हें पिछले महीने ‘मिस्टर ममी’ नाम की फिल्म में देखा गया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट रितेश देशमुख थे। फिल्म में भी वह उनके पति बने थे। हालांकि वह फिल्म में प्रेग्नेंट हो जाते हैं। इसके अलावा इन दोनों की जोड़ी फैंस दोबारा मराठी फिल्म ‘वेड’ में देखेंगे। इसका ट्रेलर दर्शकों को बड़ा पसंद आ रहा है।

Related Articles

Back to top button