मनोरंजन

भाभी ने सपना चौधरी को भी कर दिया फेल, ‘तेरी आख्या..’ पर लचकाई ऐसी कमर, बावरे हो गए लोग – Video

डांस करने में महिलाएं बड़ी उस्ताद होती है। लगभग हर महिला को डांस करने का शौक होता है। लेकिन घरेलू महिलाओं को डांस करने के मौके कम ही मिलते हैं। मॉडर्न लड़कियां तो फिर भी पार्टी और डिस्को में जाकर थिरक लेती हैं। लेकिन ग्राहिणियों को तो सिर्फ शादी ब्याह के कार्यक्रम में ही नाचने कूदने का अवसर मिलता है। इसलिए जब उन्हें ये मौका मिलता है तो वह धमाल मचा देती हैं।

सपना चौधरी के गाने पर जमकर नाची भाभी

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक भाभी का डांस बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है की एक भाभी पीले रंग की साड़ी पहनकर जमकर कमर मटका रही है। भाभी किसी शादी समारोह में नाच रही है। उन्हें की मेहमान टकटकी लगाए देख रहे हैं। लेकिन भाभी नाचने में जरा सा भी संकोच नहीं कर रही है। वह बिंदास होकर अपने डांस मूव्स दिखा रही हैं।

भाभी सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के फेमस गाने ‘तेरी आख्या का यो काजल’ (Teri Aakhya Ka Yo Kajal) पर डांस करती हैं। उनका डांस तो अच्छा होता ही है, साथ में उनके चेहरे के हावभाव भी शानदार होते हैं। भाभी का हरियाणवी गाने पर यह डांस सबका फेवरेट बना हुआ है। लोग कमेन्ट में भाभी के डांस की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

अपने डांस से जीता सबका दिल

बताते चलें की सपना चौधरी का यह गाना काफी समय से शादी पार्टियों में बजता आ रहा है। इसे देखकर लोगों के पैर अपने आप ही थिरकने लगते हैं। बुजुर्ग से लेकर बच्चे तक हर कोई इस गाने को सुनना और देखना पसंद करता है। इस गाने पर की लोग रील्स बना चुके हैं। यहाँ भाभी जी ने भी डांस कर के अलग ही समा बांध दिया।

भाभी के इस डांस वीडियो को इंस्टाग्राम पर kat__shraddha नाम के अकाउंट ने शेयर किया है। इस वीडियो को अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं। इसे दो लाख से ज्यादा लोग लाइक भी कर चुके हैं। भाभी का डांस देखकर लोगों की दिलचस्प प्रतिक्रियाएं भी आ रही है।

एक यूजर ने लिखा “भाभी ने तो आग लगा दी।” दूसरे ने कहा “भाभी जमकर नाची। देखकर मजा आ गया।” एक और कहने लगा “भाभी जी तो बिना लाज शर्म के नाच रही है। ये गाना ही ऐसा है। हर कोई दीवाना हो जाता है।” बस ऐसे ही और भी कमेंट्स आने लगे। तो चलिए बिना किसी देरी के आप भी भाभी के लटके झटके देख लीजिए।

यहाँ देखें भाभी का शानदार डांस वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shraddha Temre Katre (@kat__shraddha)

वैसे आपको भाभी का यह डांस कैसा लगा?

Related Articles

Back to top button