अजब ग़जब

सुंदर दिखने की चाह में महिला ने करवाई सर्जरी, अब ऐसा मुंह लेकर घूम रही

सुंदर दिखने की चाह हर किसी में होती है। हालांकि भगवान ने हमे जैसा बनाकर भेजा है हमे उसमें ही खुश रहना चाहिए। कहते हैं दिल की सुंदरता चेहरे की खूबसूरती से अधिक मायने रखती है। हालांकि कुछ लोग चेहरे की सुंदरता के पीछे पागल रहते हैं। आलम ये होता है कि वे खूबसूरत दिखने के चक्कर में लाखों रुपए की सर्जरी तक करवा लेते हैं। हालांकि अमेरिका की रहने वाली एक लड़की को अपने हुस्न से खेलना महंगा पड़ गया।

होठों की सर्जरी पड़ी महंगी

केली जोन्स (Kailee Jones), अमेरिका के पेंसिलवेनिया (Pennsylvania) में रहती हैं। वह पेशे से एक टेक्नोलॉजी कंसल्टेंट हैं। केली को अपने होंठ शुरुआत से ही नापसंद थे। वे जब भी दूसरी लड़कियों के सुंदर होंठ देखती थी तो सोचती थी काश मेरे भी होंठ ऐसे होते। अपने होंठों को और अधिक सुंदर बनाने की चाह में केली ने सर्जरी करवा ली। हालांकि उनकी होठों की सर्जरी (lip surgery) बिगड़ गई।

केली के होंठ सर्जरी के बाद और भी खराब दिखने लगे। केली ने अपने होंठ में लिप फिलर इंजेक्ट करवाया था। इसकी वजह से उनके होंठ सूजने लगे। वह हद से ज्यादा फूल गए। पहले तो केली को लगा कि ये सामान्य प्रक्रिया है और सबकुछ ठीक हो जाएगा। लेकिन देखते ही देखते 48 दिनों में उनके होंठ की काया की पलट गई। वह बड़े अजीब दिखने लगे।

8 गुना ज्यादा फूल गए होंठ

केली के होंठ सामान्य से 8 गुना अधिक फूल गए। उनकी ये हालत देख डॉक्टर भी हैरान रह गए। उन्हें भी समझ नहीं आ रहा कि आखिर गड़बड़ कहाँ हुई। केली की हालत सुधारने के लिए डॉक्टरों ने उन्हें कई दवाइयाँ भी दी। लेकिन दवाइयों का केली के होंठ पर कोई असर नहीं हुआ।

होठों की सूजन के चलते केली को खाने-पीने में भी परेशानी आ रही है। कई दिनों के ट्रीटमेंट के बाद उनके होंठों में बहुत मामूली सा सुधार जरूर हुआ है। लेकिन होंठों की सूजन अभी भी कम होने का नाम नहीं ले रही है। जब केली की ये स्टोरी सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो लोग उन्हें ही दोष देने लगे।

लोगों का कहना है कि हमे अपने नेचुरल शरीर के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए। आप जैसे हैं उसमें ही खुश रहना सीखिए। वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है?

Related Articles

Back to top button