समाचार

मॉडर्न जमाने की मीराबाई: श्रीकृष्ण संग रचाई शादी, वरमाला से फेरों तक निभाई सभी रस्में – Video

कृष्ण भक्त मीराबाई को तो हर कोई जनता है। अब हम आपको आज के युग की मीराबाई से मिलाने जा रहे हैं। पूजा सिंह नामक यह युवती मॉडर्न जमाने की मीराबाई बन गई है। इसने ‘ठाकुरजी’ से शादी रचा ली है। इस शादी में करीब तीन सौ बाराती शामिल हुए। शादी की सभी रस्में भी हुई। पूजा 30 साल की हैं। वह राजनीतिक विज्ञान में एमए कर चुकी हैं। तो आखिर उन्होंने श्रीकृष्ण से शादी रचाने का निर्णय क्यों लिया? चलिए जानते हैं।

युवती ने रचाई श्रीकृष्ण से शादी

पूजा मध्यप्रदेश में सिक्योरटी एजेंसी संचालक की बेटी है। उन्होंने 8 दिसंबर को राजस्थान की राजधानी जयपुर के करीब गोविन्दगढ़ क्षेत्र के गांव नरसिंहपुरा में ठाकुरजी से शादी रचाई। इस शादी में उनके पिता शामिल नहीं हुए। वह शादी के खिलाफ थे। ऐसे में पूजा ने उनकी जगह तलवार को प्रतीक के रूप में रखा। हालांकि मां शादी की सभी रस्मों में शामिल रहीं। इस शादी में सभी रस्में जैसे मंत्रोच्चारणों, मंगल गीत, वरमाला, कन्यादान, फेरे, विदाई इत्यादि हुई।

इस कारण लिया फैसला

पूजा ने खुद को भगवान कृष्ण यानी ठाकुरजी को पूर्ण रूप से समर्पित कर दिया है। वह बचपन से ही श्रीकृष्ण की भक्तन रही हैं। उन्होंने एक बार अपने ननिहाल में तुलसी विवाह होते देखा था। बस तभी से मन में सोच लिया था कि वह श्रीकृष्ण से शादी करेंगी। एक और वजह ये है कि पूजा बचपन से पति और पत्नी के बीच लड़ाई झगड़ा देखते आई है। इसलिए उन्होंने सोच रखा था कि वह कभी किसी युवक से शादी नहीं करेंगी।

हुई शादी की सभी रस्में

श्रीकृष्ण से शादी का फैसला इतना आसान भी नहीं था। सबसे पहले तो पूजा ने पंडितजी से इसकी राय ली। जब उन्होंने सहमति दी तो घरवालों को बताया। उनके पिता तो ये बात सुनकर नाराज हो गए। इसलिए शादी में भी नहीं आए। लेकिन मां मान गई। शादी में पूजा ने सिंदूर की जगह चंदन से अपनी मांग भरी। शादी का जोड़ा भी उन्होंने पीले रंग का पहना। वह इस शादी के बाद जिंदगीभर किसी युवक से शादी नहीं करेंगी। वह कहती हैं कि भगवान कृष्ण अमर हैं, इसलिए वह जिंदगीभर सुहागन ही रहेंगी।

रोज करती है कृष्णजी की सेवा

ठाकुरजी से शादी के बाद पूजा बड़ी खुश है। वह घर में श्रीकृष्ण संग एक दंपति की तरह रहती है। उन्होंने अपने कमरे में ठाकुरजी का एक मंदिर बनवा लिया है। यहां वह उनकी रोज पूजा पाठ करती है। उन्हें नए कपड़े पहनाती है। जब भी कुछ बनाती है तो सबसे पहले भोग ठाकुरजी को लगाती है। उन्हें श्रीकृष्ण की सेवा करने से बहुत सुख और शांति का अनुभव होता है।

पूजा की ये अनोखी शादी इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है। कोई उनकी तारीफ कर रहा है तो कोई मजाक उड़ा रहा है।

वैसे इस शादी पर आपकी क्या राय है? अपने जवाब कमेंट में जरूर दें।

Related Articles

Back to top button