धार्मिक

राशिफल 17 दिसंबर: शनि की शुभ दृष्टि से 2 राशियों को मिलेगी शानदार तरक्की, इनकम में होगा इजाफा

आज हम आपको शनिवार 17 दिसंबर 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 17 दिसंबर 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। लंबे समय से चली आ रही सभी प्रकार की समस्याएं आज समाप्त हो जाएंगी। घरेलू खर्चो में कमी आएगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे परिवार का माहौल खुशहाल बनेगा। आप अपनी अच्छी सोच का फायदा प्राप्त करेंगे। आत्मविश्वास के बल पर आप अपने जीवन को बदलने का प्रयास कर सकते हैं। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। बिजनेस में अच्छा धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। परिवार के साथ किसी दूसरे शहर की यात्रा पर जा सकते हैं। आज आप कोई भी महत्वपूर्ण फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर कीजिए। घर में चारों तरफ खुशियां ही खुशियां आएंगी। कुछ अच्छे लोगों से मुलाकात हो सकती है, जिसका भविष्य में लाभ मिलेगा। आप बेकार की बातों पर अपना समय और ऊर्जा बर्बाद मत कीजिए। आप अपने जरूरी कामों को समय पर पूर्ण करें।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज नौकरी करने वाले लोगों का दिन काफी अच्छा रहेगा। कार्यस्थल में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। धन कमाने के मार्ग खुलेंगे। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। आज आपको कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहना बेहतर रहेगा। आज आपके घर कोई धार्मिक पूजा का कार्यक्रम हो सकता है। मानसिक तनाव दूर होगा। घर के छोटे बच्चों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लीजिए, यही आपके लिए बेहतर रहेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन थोड़ा निराशाजनक नजर आ रहा है। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा हानि हो सकती है। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें अन्यथा मुनाफा कम हो सकता है। सरकार की ओर से लाभ होने के योग हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए। ऑफिस के किसी काम से यात्रा पर जाना पड़ सकता है, आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। चतुराई से काम करने की कोशिश करें। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता लगी रहेगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से बच कर रहना होगा। आप अपने अधूरे कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो कुछ दिनों के लिए टाल दीजिए। घर परिवार में खुशियों का वातावरण बना रहेगा। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार के सदस्यों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। आपके घर में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। सुख-सुविधाओं के पीछे थोड़ा धन खर्च करना पड़ सकता है लेकिन आपकी आमदनी अच्छी होगी, जिससे सब कुछ संतुलित हो जाएगा। जो लोग विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उनकी यह इच्छा पूरी होती हुई नजर आ रही है। आज आपको कोई अच्छी सूचना मिल सकती है। नए लोगों से मिलने में रुचि रहेगी। जिन लोगों ने नया बिजनेस सेट किया है, वह सरकारी दस्तावेज मानक अनुसार पूरा कर लें। पहले की खरीदी हुई प्रॉपर्टी से लाभ होने के योग बने हुए हैं। प्रेम संबंधों में सुधार आएगा। आप अपने साथी से दिल की बात शेयर कर सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन काफी महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। आप अपने सोचे हो गए कामों को समय पर पूरा कर लेंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं, जिन्हें पहचान कर फायदा उठाना चाहिए। यदि आप अपना काम ईमानदारी से करते हैं, तो आने वाले दिनों में आपकी लोकप्रियता बढ़ सकती है। आपको अच्छा सोचना चाहिए, आपका समय बदल जाएगा। व्यापार में नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। किसी पुराने कर्ज की भरपाई करने में सफल रहेंगे। अध्यात्म के प्रति आपकी रूचि रहेगी। दूध से संबंधित कारोबार करने वाले लोगों का दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है। कार्यालय में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। धार्मिक संगीत में भी रुचि बढ़ सकती है। अच्छी नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज नए लोगों से मुलाकात भविष्य में फायदेमंद साबित होगी। जो लोग नौकरी करते हैं, उन्हें प्रमोशन मिलने की पूरी संभावना नजर आ रही है। दूसरी कंपनी से नौकरी के ऑफर भी मिल सकते हैं। व्यापार को बढ़ाने के लिए आपको थोड़ा धन खर्च करना पड़ सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। भाई बहनों के सहयोग से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो जाएगा। मंदिर में दीपक जलाने से परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। इस राशि की महिलाओं का समय बढ़िया रहेगा। आप अपने घरेलू कामकाज समय पर पूरा करेंगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन सुखद रहेगा। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे बड़े अधिकारी आपसे खुश हो सकते हैं। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। आप अपने आत्मविश्वास के बल पर अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। परिवार के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं और खुशी के मौके आपको मिल सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन नरम गरम रहेगा। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से आपकी सेहत प्रभावित हो सकती है। आपको बाहर के खानपान से भी परहेज करने की जरूरत है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। कोई पुरानी योजना अचानक याद आ सकती है और आप उस पर काम करने की कोशिश भी करेंगे। भाई बहनों के साथ संबंधों में सुधार आएगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बढ़िया रहेगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। छात्र भविष्य के अनुरूप आवश्यक कौशल का चुनाव करेंगे। आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आप अपने घर की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में कामयाब होंगे। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। मान-सम्मान बढ़ेगा। आपको अपनी किस्मत का साथ मिलने की वजह से कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज धार्मिक कार्यों में आपका समय व्यतीत होने वाला है। खानपान में लापरवाही मत कीजिए। अधिक तेल मसाले वाली चीजों से परहेज करना होगा अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। व्यापार में नई योजनाएं बना सकते हैं, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। दोस्तों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। अपनी आर्थिक स्थिति को पहले से ज्यादा मजबूत करेंगे। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। कोई शुभ समाचार भी सुनने को मिल सकता है। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे यही आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए।

Related Articles

Back to top button