मशहूर क्रिकेटर की पत्नी है ये क्यूट बच्ची, बॉलीवुड में भी है दबदबा, पहचान गए तो कहलाएंगे सिकंदर

हर बार की तरह एक बार फिर हम पेश हैं बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर कलाकार के बचपन की तस्वीर लेकर। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक तस्वीर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है जिसमें एक छोटी सी बच्ची अपनी मां के साथ नजर आ रही है। दिलचस्प बात यह है कि यह बच्ची बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक जानी-मानी एक्ट्रेस और उन्होंने मशहूर क्रिकेटर से शादी रचाई है। फैंस के बीच इस बच्ची को पहचानने की होड़ मची हुई है, लेकिन इस जवाब को केवल बॉलीवुड और क्रिकेटर की खास जानकारी रखने वाले ही लोग दे पाएंगे। तो आइए जानते हैं वायरल तस्वीर में नजर आ रही ये छोटी सी बच्ची कौन है?
View this post on Instagram
सबसे पहले तो आप वायरल तस्वीर को गौर से देखिए। इस तस्वीर में यह बच्ची अपनी मां के साथ नजर आ रही है। आपके हिंट के लिए बता दें कि इस बच्ची के पिता का नाता आर्मी से है और एक्ट्रेस ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के बादशाह यानी कि शाहरुख खान के साथ अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद वह कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने में कामयाब रही। इसके बाद एक्ट्रेस ने मशहूर क्रिकेटर से भी शादी रचाई है जिनका दुनिया भर में नाम चलता है।
वैसे ज्यादातर लोग इस हिंट से पहचान गए होंगे कि यह बच्ची कौन है और जो नहीं पहचान पाए हैं उनके लिए हम हैं… तो चलिए जानते हैं आखिर यह बच्ची कौन है?
दरअसल, यह बच्ची कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा है। बता दें, अनुष्का शर्मा ने साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से अपने करियर की शुरुआत की थी जिसमें उनके साथ सुपरस्टार शाहरुख खान थे। अनुष्का अपनी पहली फिल्म से पहचान बनाने में कामयाब रही। इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया।
इसी बीच साल 2018 में अनुष्का शर्मा ने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के साथ शादी रचा ली और वह अब एक बेटी की मां भी बन चुकी है। उनकी बेटी का नाम वामिका कोहली है।
बात की जाए अनुष्का शर्मा के वर्कफ्रंट के बारे में तो वह जल्दी फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ में नजर आएंगी। वर्तमान में एक्ट्रेस फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। शादी के बाद अनुष्का पहली बार सुनहरे पर्दे पर दिखाई देंगी। ऐसे में फैंस उनकी फिल्म के लिए काफी उत्साहित है। बता दें, अनुष्का को अखिरी बार फिल्म ‘जीरो’ में देखा गया था जिसमें वह सुपरस्टार शाहरुख़ खान और कैटरीना कैफ के साथ नजर आई थी, लेकिन उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी।