जीजा को लूटने वाली थी साली, तुरंत मिली ज्यादा लालच की सजा, पेट पकड़-पकड़ कर हंसा दूल्हा – Video

शादी का सीजन इस समय खूब जोर-शोर से चल रहा है। ऐसे में शादी से जुड़े वीडियोज भी सोशल मीडिया पर धूम मचाते रहते हैं। इनमे से कुछ तो इतने मजेदार होते हैं कि इन्हें देखने के बाद हंसी रुकने का नाम नहीं लेती है। आज हम आपको ऐसा ही एक मजेदार जीजा और साली का वीडियो दिखाने जा रहे हैं। इसे देखकर आपका हंस-हंस के पेट दर्द करने लगेगा।
जीजा को लूटने की तैयारी कर रही थी साली
शादी में की रस्में होती हैं। इस दौरान मस्ती मजाक भी खूब होता है। खासकर दुल्हन की बहनें और सहेलियाँ दूल्हे के मजे लेने से नहीं चुकती है। वह दूल्हे को बहुत परेशान करती है। फिर जूता चुराई या रिबन कटाई जैसी रस्मों में उनकी मौज हो जाती है। इस दौरान वह दूल्हे राजा से जीतने हो सके पैसे ऐंठने की कोशिश करती है। लेकिन एक शादी में दूल्हे से पैसे ऐंठने के चक्कर में साली का बुरा हाल हो गया।
दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों साली और जीजा का एक मजेदार वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक साली स्टेज पर दूल्हे के पास बैठी है। उसके हाथ में एक ग्लास की ट्रे है। वह कोई गेम खेलकर जीजा से पैसे ऐंठने का प्लान बनाती है। लेकिन उसे तुरंत अपने लालच का फल मिल जाता है। उसके साथ कुछ ऐसा होता है जिसे देखकर हंसी नहीं रुकती है।
सबके सामने बनी हंसी का पात्र
होता ये है कि साल अपने जीजा के पास कुर्सी लगाकर बैठती है। लेकिन वह पैसा ऐंठने की खुशी में अपना बैलेंस खो बैठती है। उसकी कुर्सी स्टेज से नीचे गिर जाती है। इसके बाद वहाँ मौजूद लोग जोर-जोर से हंसने लगते हैं। खासकर दूल्हे का हंस-हंस के बुरा हाल हो जाता है। वहीं साली बेचारी नीचे गिरकर शर्मिंदा हो जाती है। अब यह पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ा वायरल हो रहा है।
इस मजेदार वीडियो को इंस्टाग्राम पर memecentral.teb नाम के अकाउंट ने साझा किया है। वीडियो लोगों को बड़ा पसंद आ रहा है। वे इस पर दिलचस्प रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा “पैसों का चक्कर, अच्छे-अच्छे को ले डूबता है।” दूसरे ने लिखा “और कर लो लालच। भगवान ने हाथोंहाथ सजा दे दी।” फिर एक कमेन्ट आता है “बहुत ही मजेदार वीडियो है। मैं बार-बार देख रहा हूँ।”
यहाँ देखें वीडियो
View this post on Instagram
वैसे आपको यह वीडियो कैसा लगा? इसे दूसरों के साथ जरूर शेयर करें। ताकि वे भी खुलकर हंस सके।