बॉलीवुड

नन्ही राजकुमारी को अस्पताल से घर लाए मनोज तिवारी, किया ग्रेंड वेलकम, फूलों से सजाया घर : Video

भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर और पॉलिटिशन मनोज तिवारी हाल ही में तीसरी बार तीसरी बेटी के पिता बने हैं। ऐसे में उनके घर में खुशियों का माहौल है। बता दे मनोज तिवारी की दूसरी पत्नी सुरभि तिवारी ने दूसरी बार बेटी को जन्म दिया है। सुरभि तिवारी को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है जिसके बाद मनोज तिवारी अपनी नन्ही परी को घर लेकर आ गए हैं और उन्होंने इसकी जानकारी फैंस को भी दी।

manoj tiwari

पिता बनने पर ख़ुशी से फुले नहीं समाए मनोज तिवारी
बता दें, मनोज तिवारी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें वह अपनी नन्ही सी परी को ग्रैंड वेलकम के साथ घर लेकर आए हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि मनोज तिवारी के चेहरे पर बेटी की पिता बनने की खुशी साफ झलक रही है। इस दौरान वह अपनी नन्ही परी को गोद में लेकर कार से निकले हुए दिखाई दे रहे हैं। उसके बाद नन्ही परी का फूलों से वेलकम किया गया और साथ ही उनकी आरती हुई और टीका लगाकर उन्होंने घर में प्रवेश किया।

manoj tiwari

इसके बाद मनोज तिवारी अपने घर में ही बने मंदिर में बेटी को भगवान का आशीर्वाद लेकर बेडरूम में पहुंचे। वीडियो में देखा जा सकता है कि नन्ही सी राजकुमारी के आने की खुशी में मनोज तिवारी का घर फूलों से सजाया गया है और उनका परिवार भी खुश है। इस वीडियो को साझा करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कैप्शन में लिखा कि, “बिटिया घर आयी.. रौनक ही रौनक.. जय मां विंध्यवासिनी।” बता दें, फैंस के बीच भी काफी खुशी देखने को मिली और कमेंट कर मनोज तिवारी को पिता बनने पर बधाई दी।


एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, “आपकी बच्ची के लिए सुन्दर भविष्य की शुभकामनाएं।” एक अन्य ने लिखा कि, “Waah बहुत बधाई भइया congratulations बेटियां सबसे प्यारी।” इसके अलावा भी कई फैंस ने एक्टर के पिता बनने पर ख़ुशी जताई।

manoj tiwari

मनोज तिवारी ने इससे पहले भी खुद अपनी बेटी के जन्म की खुशखबरी फैंस के साथ साझा की थी। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा था कि, “बड़े हर्ष के साथ सूचित करना है कि मेरे घर में लक्ष्मी के बाद सरस्वती का आगमन हुआ है। आज घर में प्यारी सी बिटिया पैदा हुई है.. उसपे आप सभी का आशीर्वाद बना रहे…सुरभि-मनोज तिवारी”


एक्टर ने की दो शादियां
गौरतलब है कि मनोज तिवारी ने दो शादी रचाई है। उनकी पहली शादी रानी तिवारी से हुई थी जिनसे उन्हें एक बेटी भी जिसका नाम रीति है। इसके बाद रानी और मनोज तिवारी का 13 साल का रिश्ता खत्म हो गया जिसके बाद 2020 लॉकडाउन में उन्होंने सुरभि तिवारी के साथ शादी रचाई जिनसे उन्हें दो बेटियां हुई।

manoj tiwari

Related Articles

Back to top button