राशिफल 18 दिसंबर: सूर्य देव की कृपा से बदल जाएगी 4 राशियों की किस्मत, आर्थिक पक्ष भी होगा मजबूत

आज हम आपको रविवार 18 दिसंबर 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।
आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 18 दिसंबर 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।
मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
आज आपको कोई अच्छी सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। संतान पक्ष से पूरा सहयोग मिलेगा। आज घर में धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। आप अपने जरूरी कामों को समय पर पूरा कर लेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। आप अपने सामने आने वाली हर परिस्थिति का डटकर सामना करेंगे। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। किसी महिला मित्र की मदद से धन लाभ होने के योग हैं। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।
वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। परिवार के बड़े बुजुर्गों की सेहत में सुधार आएगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो जाएंगे। आज दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ेगा, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विभाग के प्रस्ताव मिलेंगे। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को मन मुताबिक सफलता मिलने के योग हैं। किसी सरकारी योजना से लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे।
मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
आज प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बढ़िया रहेगा। अगर आप किसी से प्यार करते हैं, तो आप अपने प्रेम का इजहार कर सकते हैं। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। पुराने मित्र से फोन पर लंबी बातचीत होगी, जिससे पुरानी यादें ताजा करेंगे। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहने वाला है। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। अचानक घर में मेहमानों का आगमन होगा, जिससे घर की खुशियां बढ़ेंगी।
कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। आप अपने पुराने कर्ज की भरपाई करने में सफल रहेंगे। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लीजिए। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। ईश्वर की भक्ति से आपका मन शांत रहेगा। अगर आपको जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। आप अपनी कठिन मेहनत से अपनी किस्मत को भी बदल सकते हैं।
सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज समय और भाग्य आपके पक्ष में रहने वाला है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सामाजिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं। कार्य क्षेत्र में तरक्की के योग बने हुए हैं। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। भाई बहनों की मदद से अधूरा काम पूरा हो जाएगा। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती करते हुए नजर आएंगे। आज आप किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए अन्यथा वह आपको धोखा दे सकते हैं।
कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपको सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं परंतु वह सफल नहीं हो पाएंगे। संतान की शिक्षा से जुड़ी हुई चिंता दूर हो जाएगी। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। आमदनी के नए-नए स्रोत प्राप्त होंगे। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं, जिन्हें पहचानकर फायदा उठाना चाहिए। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें, क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है। आप दूसरों की मदद कर सकते हैं, जिससे आपको अच्छा महसूस होगा।
तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज व्यापार से जुड़े हुए लोगों का दिन काफी बढ़िया रहेगा। आप किसी नई योजना को शुरू कर सकते हैं, जिसका भविष्य में लाभ मिलेगा। नौकरी करने वाले लोगों का समय बेहतरीन रहेगा। आपकी आमदनी में वृद्धि होने की संभावना है। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आप अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें। बेकार की बातों में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद मत कीजिए।
वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। आप जोखिम भरे कामों से दूर रहें। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं, ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रहना ही बेहतर होगा। घर परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। अचानक लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, जिससे घर की आर्थिक स्थिति पहले से और बेहतर होगी। मानसिक शांति बनी रहेगी। आपको अपनी अच्छी सोच का फायदा मिलेगा। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे।
धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आज आपके पारिवारिक जीवन में खुशी का माहौल बना रहेगा। आप अपने अच्छे स्वभाव से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। आज आपको कोई मनचाहा काम मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। लाभदायक यात्रा पर जाने के योग बने हुए हैं। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को बड़े अधिकारियों की पूरी मदद मिलेगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। मनोरंजन के कार्यों में अधिक धन खर्च हो सकता है। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना होगा।
मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आज आपका दिन काफी कठिन नजर आ रहा है। कार्य क्षेत्र में आज आपको कोई बुरी खबर मिल सकती है, जिससे आप काफी चिंतित रहेंगे। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। आज उच्च अधिकारियों को आपके कार्य से प्रसन्नता हो सकती और वह आपको प्रोत्साहित कर सकते हैं। आज किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहना होगा। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का दिन बढ़िया रहेगा, आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। माता-पिता की तबीयत ठीक रहेगी। भाई बहनों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। किसी पुरानी योजना में सफलता मिलने के योग हैं।
कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है, जिसकी वजह से आप अपने कामकाज में कम मेहनत में अधिक सफलता हासिल करेंगे। काफी लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा हो जाएगा। किसी करीबी रिश्तेदार से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आज आप अपने जीवन में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायक रहेगा। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। आप अपने साथी से दिल की बात शेयर कर सकते हैं, जिससे आपके मन का बोझ हल्का होगा।
मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आप लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचें, अगर यात्रा जरूरी है तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। घर में सगे-संबंधियों के आने से खुशी का माहौल रहेगा। आपको खुद पर भरोसा रखना होगा। कोई भी महत्वपूर्ण फैसला भावुकता में ना लें अन्यथा नुकसानदायक साबित हो सकता है। दूसरों के निजी मामलों में आज जरा भी दखल मत दीजिए, ऐसा करने से आपका नुकसान संभव है। घर में उल्लास का माहौल आपके तनाव को कम कर देगा। शादीशुदा जिंदगी बेहतर रहेगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा।