धार्मिक

पैर पर कुल्हाड़ी मारने के समान है पत्नी से ये बातें शेयर करना, बर्बाद हो जाता है पति

कहते हैं महिलाओं के पेट में कोई बात नहीं टिकती है। आप इन्हें कोई भी एक बात बता कर देखिए। अगले ही दिन आप पाएंगे कि वह बात पूरे मोहल्ले में घर–घर पहुंच चुकी हैं। यह एक महिला से दूसरे महिला में वायरस की तरह फैलती है। इसलिए आपको महिलाओं के साथ कोई भी बात बड़ी सोच समझकर शेयर करनी चाहिए।

फिर यह महिला भले ही आपकी पत्नी क्यों ना हो लेकिन आपको उन्हें कुछ खास बातें नहीं बतानी चाहिए। इस बात का जिक्र खुद आचार्य चाणक्य ने भी अपनी चाणक्य नीति में किया है। उन्होंने बताया है कि एक पति को अपनी पत्नी से कौन-कौन सी बातें छुपा कर रखनी चाहिए।

1. आमदनी

एक पति को अपनी पत्नी को कभी भी सही कमाई की जानकारी नहीं देना चाहिए। यदि आप उन्हें अपने सभी इनकम सोर्स बता देंगे तो वह पैसों को लेकर लापरवाह हो सकती है। उसकी फिजूलखर्ची बढ़ सकती है। वह बेमतलब की चीजों की मांग कर सकती हैं। इसके अलावा यदि पति की कमाई ज्यादा हो तो पत्नी में घमंड भी आ जाता है। इसलिए अपनी पत्नी को कमाई की सटीक जानकारी देना फायदे का सौदा नहीं होता है।

2. कमजोरी

आचार्य चाणक्य की माने तो एक पति को कभी भी अपनी कमजोरी के बारे में पत्नी को नहीं बताना चाहिए। वह आपकी कमजोरी का गलत फायदा उठा सकती है। आप से बदला लेने के लिए आपकी कमजोरी को जगजाहिर कर सकती है। या फिर बातों ही बातों में दूसरे लोगों को आपकी कमजोरी बता सकती हैं। इससे कोई भी आपकी कमजोरी का फायदा उठाकर आपको दबा सकता है। इस कमजोरी के चलते कई बार आपको अपमानित भी किया जा सकता है। या आपका सबके सामने मजाक भी उड़ाया जा सकता है।

3. दान

एक पत्नी को कभी भी अपने द्वारा किए गए दान धर्म की जानकारी नहीं देनी चाहिए। दान धर्म करना काफी अच्छा माना जाता है। हमें अक्सर जरूरतमंदों की सेवा करनी चाहिए। लेकिन कई बार पत्नी का दिल इतना बड़ा नहीं होता है। यदि आपने कोई बड़ा दान किया और उसके ऊपर कम खर्च किया तो वह आपको बार-बार ताने मार सकती है। वैसे भी कहा जाता है कि दान करने का पूरा लाभ तभी होता है जब वह गुप्त हो। इसलिए अपने दान की भनक अपनी पत्नी को भी ना लगने दे।

4. अपमान

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि एक पति को कभी भी अपनी पत्नी को यह नहीं बताना चाहिए कि उसके साथ कब, कैसे और किसने अपमान किया। यदि आपके साथ कभी भी कोई अपमानित कार्य हुआ है तो आप उसकी जानकारी पत्नी से छुपा कर ही रखें। इससे उसे दुख पहुंच सकता है। या फिर वह उस अपमान का बदला लेने के चक्कर में कोई गलत काम भी कर सकती है। एक संभावना यह भी है कि आपकी पत्नी आपकी इज्जत करना छोड़ दें और बात–बात पर आपका अपमान करना शुरू कर दे।

Related Articles

Back to top button