चंद सालों में इतनी बदल गई ‘शरारत’ की जिया, एक्ट्रेस ने एक ही शख्स की 4 बार शादी

90 के दशक के बच्चों का पसंदीदा शो ‘शरारत’ खूब पॉपुलर हुआ था। इस शो में मशहूर एक्ट्रेस श्रुति सेठ ने ‘जिया’ का किरदार निभाया था जबकि हिंदी सिनेमा की दिग्गज अदाकारा फरीदा जलाल ने उनकी नानी का किरदार निभाया था। जिया और उनकी नानी की मजेदार जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आती थी। वही बच्चों में इस शो को लेकर एक अलग ही क्रेज देखने को मिलता था। बता दें, श्रुति सेठ इस सीरियल के माध्यम से काफी पॉपुलर हुई थी। आज 18 दिसंबर को श्रुति अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं उनके निजी जीवन से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें..
एक्टिंग का नहीं था इरादा
18 दिसंबर 1977 को मुंबई में जन्मी श्रुति ने मुंबई के ही सेंट जेवियर्स कॉलेज से इकोनॉमिक्स और कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया। श्रुति ने अपने करियर की शुरुआत मुंबई में ताज होटल से की जहां पर वह गेस्ट रिलेशन एग्जीक्यूटिव थी। श्रुति को मॉडलिंग का कोई इरादा नहीं था, लेकिन सहेली के कहने पर उन्होंने मॉडलिंग शुरू की। इस दौरान श्रुति ने क्लीन एंड क्लियर मोशुराइजर और लाइफ बॉय सोप’ जैसे ब्रांड के लिए मॉडलिंग की।
इसी बीच श्रुति को चैनल वी पर वीजे के तौर पर काम मिला और साल 2001 में आया टीवी सीरियल ‘शशश.. कोई है’ से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद श्रुति ने ‘देश में निकला होगा चांद’, ‘मान’, ‘क्यों होता है प्यार’, ‘धक-धक इन दुबई’, ‘कुछ कर दिखाना है’ और ‘बालवीर’ जैसे टीवी सीरियल में काम किया, लेकिन श्रुति को सबसे ज्यादा सफलता टीवी शो ‘शरारत’ से हासिल हुई।
ऐसे शुरू हुई एक्ट्रेस की लव स्टोरी
इसके बाद श्रुति ने आमिर खान और काजोल की फिल्म ‘फना’ में काम किया। इस फिल्म में श्रुति ने काजोल की फ्रेंड का किरदार निभाया था। इसी फिल्म के सेट पर श्रुति की मुलाकात डायरेक्टर दानिश असलम से हुई। श्रुति और असलम ने करीब 5 साल तक एक दूसरे को डेट किया था। इसके बाद उन्होंने साल 2010 में शादी रचा ली।
अलग-अलग धर्म होने की वजह से उनके रिश्ते में कई मुश्किलें आई। हालांकि किसी तरह इन्होंने अपने माता-पिता को मना लिया। ऐसे में दोनों ने गोवा में क्रिश्चन रीति रिवाज से शादी की। इसके बाद इनकी हिंदू रीति रिवाज से शादी हुई। फिर बाद में मुस्लिम रीति रिवाज और कोर्ट मैरिज की। ऐसे में कपल ने अलग-अलग तरीके से करीब 4 बार शादी रचाई। अब श्रुति की एक बेटी है।
वर्तमान में श्रुति टीवी की दुनिया से दूर है, हालाँकि वह ओटीटी की दुनिया में नाम कमा रही है। आखिरी बार उन्होंने 2020 में आए तो ‘दिल जैसे धड़के धड़कने दो’ में काम किया था। श्रुति सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस के साथ जुड़ी हुई है। वह अक्सर अपनी तस्वीरें साझा करती रहती है।