विशेष

2 फिट की महिला को हुआ 6 फिट लंबे शख्स से प्यार, अब बेटे को लेकर पति की गोद में घूमती है

बौने लोगों का लोग अक्सर मज़ाक उड़ाते हैं। वे ये भूल जाते हैं कि उनके अंदर भी फिलिंगस और इमोशंस होते हैं। उनकी लाइफ एक सामान्य इंसान की तुलना में बहुत कठिनाइयों से भरी होती है। उदाहरण के लिए इडाहो (Idaho) में रहने वाली 2 फीट और 10 इंच की इस महिला को ही ले लीजिए।

31 वर्षीय इस महिला का नाम ट्रिशा टेलर है। उनका जन्म ओओई (osteogenesis imperfecta) नाम की एक बीमारी के साथ हुआ था। इस बीमारी के चलते जन्म के दौरान ही उनके शरीर में 150 से अधिक फ्रैक्चर पाए गए थे। डॉक्टर्स ने बड़ी मुश्किल से उनकी जान बचाई थी।

ट्रिशा शारीरिक रूप से बेहद कमजोर है। मतलब यदि वे जोर से छींक भी दें तो उनके शरीर में फ्रैक्चर होने का खतरा रहता है। हालांकि इन सबके बावजूद ट्रिशा ने हार नहीं मानी। उन्होंने एक सामान्य जिंदगी जीने के लिए बहुत संघर्ष किया। वे हमेशा लाइफ में खुश रहती हैं।

ट्रिशा एक आम महिला की तरह परिवार बसाना चाहती थी। इसलिए उन्होंने 6 फीट 1 इंच लंबे आदमी माइकल से शादी रचा ली। माइकल अपनी बीवी से बहुत प्यार करते हैं। वे उन्हें गोदी में लेकर घूमते भी हैं। उन्होंने ट्रिशा को कभी यह महसूस नहीं होने दिया कि वे अलग हैं या उनमें कोई कमजोरी है।

हर महिला की तरह ट्रिशा का भी सपना था कि वो मां बने। हालांकि डॉक्टरों ने उन्हें वार्निंग दे दी थी कि यदि वे मां बनने की कोशिश करती हैं तो उनकी कई हड्डियां टूट सकती है। हालांकि ट्रिशा ने हार नहीं मानी। मां बनने की कोशिश में उन्हें दो बार मिसकैरज भी हुआ। लेकिन तीसरी कोशिश में उन्हें सफलता मिल गई और उन्होंने बेटे मावेन को जन्म दिया। इसके साथ ही उन्होंने दुनिया की सबसे छोटी हाइट की मां बनने का रिकार्ड भी बना लिया।

ट्रिशा ने बेटे को 32 हफ्ते तक गर्भ में रखा था और फिर सी – सेक्शन (c- section) के माध्यम से डिलीवरी की थी। आज ट्रिशा अपने पति और बच्चे के साथ एक खुशहाल जीवन बीता रही है। कई बार ऐसा भी होता है कि माइकल एक हाथ में अपनी बीवी को गोद में उठा लेते हैं और दूसरे हाथ में बेटे को गोद में लेते हैं।

ट्रिशा और उनका बेटा मावेन एक दूसरे के काफी करीब हैं। दोनों कई बार एक साथ एक ही बेबी गाड़ी में बैठ घूमते हैं। इन दोनों का साइज़ एक सा होने के चलते कपड़े भी एक जैसे पहनते हैं। ट्रिशा उन लोगों के लिए प्रेरणा है जो अपनी किसी बीमारी या कमजोरी की वजह से जिंदगी से हार मान लेते हैं।

Related Articles

Back to top button