गर्लफ्रेंड दान कर दो.. शहर में घूम-घूम कर लड़के ने लगाई गुहार, फिर जो हुआ देखकर नहीं रुकेगी हंसी

आज के जमाने में कोई भी सिंगल नहीं रहना चाहता है। हर किसी को एक पार्टनर की तलाश होती है। लेकिन लड़कों के लिए गर्लफ्रेंड ढूँढना इतना आसान नहीं होता है। लड़कियां आजकल बहुत नखरे दिखाती हैं। एक लड़की के पीछे दस लड़के लाइन में लगे होते हैं। ऐसे में इस लाइन में बड़ा ही कॉम्पीटीशन है। इस चक्कर में की लड़के सिंगल ही रह जाते हैं। ऐसे में एक लड़के ने गर्लफ्रेंड बनाने का एक अनोखा तरिखा खोज लिया।
लड़के ने दान में मांगी गर्लफ्रेंड
दरअसल ये लड़का पूरे शहर में घूम-घूम कर अपने लिए ‘गर्लफ्रेंड दान’ करने की गुहार लगा रहा है। इसके अपने कपड़ों के ऊपर एक पोस्टर चिपका लिया। इस पोस्टर पर लिखा है “डोनेट मी ए गर्लफ्रेंड” यानि मुझे एक प्रेमिका दान कर दीजिए। अब आज तक लोगों को पैसे, कपड़े और यहां तक कि अंग दान की मांग करते हुए की बार देखा जा चुका है। लेकिन यह पहली बार है जब कोई अपने लिए गर्लफ्रेंड दान में मांग रहा है।
जब ये लड़का गर्लफ्रेंड दान में मांगने का पोस्टर लेकर शहर में निकला तो तहलका मच गया। जिस शख्स की नजर भी इस लड़के पर पड़ी वह भौचक्का रह गया। किसी की हंसी छूट गई तो कोई लड़के को हैरतभरी नजरों से देखता रहा। लोग लड़के की इस अजीब डिमांड को देखकर अपनी हंसी नहीं कंट्रोल कर सके। हर कोई मंद-मंद मुसकुराता रहा। जब आप इस शख्स को शहर में गर्लफ्रेंड की मांग करता घूमते देखोगे तो आपकी भी हंसी छूट जाएगी।
लोगों ने दी मजेदार रिएक्शन
इस मजेदार वीडियो को इंस्टाग्राम पर mohitgauhar नाम ने शेयर किया है। इस वीडियो को लोग बड़ा पसंद कर रहे हैं। उन्हें गर्लफ्रेंड बनाने का ये तरीका बड़ा पसंद आ रहा है। इस वीडियो पर लोगों के मजेदार रिएक्शन भी आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा ” ‘इस गेम में वित्तीय जोखिम शामिल हैं और इसकी लत लग सकती है. कृपया अपनी जिम्मेदारी और जोखिम पर ही खेलें।”
फिर दूसरे यूजर ने कहा “मैं अपनी पत्नी डोनेट करना चाहता हूँ। चलेगी क्या?” एक और शख्स कहने लगा “गर्लफ्रेंड बनाने का यह अनोखा तरीका पहली बार देखा।” एक बंदा कहने लगा “लड़कों का फ्यूचर यही है। अब भीख मांगकर ही सिंगल दुनिया से बाहर निकला जा सकता है।”
यहाँ देखें वीडियो
View this post on Instagram
वैसे यदि कोई शख्स आपके पास आकर गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड दान करने की बात कहेगा तो आपका क्या रिएक्शन होगा? अपने जवाब हमे कमेन्ट कर जरूर बताएं। वीडियो पसंद आया हो तो इसे दूसरों के साथ शेयर भी करे। ताकि वे लोग भी दिल खोलकर थोड़ा हंस सके।