मुट्ठी में छिपाकर गिफ्ट लाए दोस्त, बोले- ले लो काम आएगा.. देखते ही शर्म से लाल पड़ गई दुल्हन

शादी में गिफ्ट लेना हर किसी को पसंद होता है। शादी में लोग कई तरह के गिफ्ट खरीदते हैं। इनमें कुछ गिफ्ट अच्छे होते हैं तो कुछ बेकार। लेकिन कभी-कभी ऐसे गिफ्ट भी मिल जाते हैं जिन्हें देखकर हम हैरान रह जाते हैं। आजकल शादियों में गिफ्ट के नाम पर लोग दूल्हा और दुल्हन के मजे भी लेते हैं। ये ट्रेंड इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चल रहा है।
अनोखा गिफ्ट लेकर आए दोस्त
शादी में जब तक दोस्त शामिल नहीं होते हैं इसका मजा नहीं आता है। ये दोस्त शादी में हंसी मजाक का तड़का लगा देते हैं। आजकल दोस्तों द्वारा दूल्हा दुल्हन को अनोखे गिफ्ट देने का चलन भी चल रहा है। जैसे इस शादी को ही देख लीजिए। इसमें दोस्तों के एक ग्रुप ने दूल्हे को गिफ्ट में ऐसी चीज दी जिसे देखकर दुल्हन भी शर्म से पानी-पानी हो गई।
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी समारोह चल रहा है। दूल्हा दुल्हन स्टेज पर मौजूद हैं। तभी दोस्तों का एक ग्रुप आता है। एक दोस्त की मुट्ठी में कुछ होता है जो वह दूल्हे को बतौर गिफ्ट देना चाहता है। दूल्हा उससे पूछता है कि ‘ये क्या है?’ इस पर दोस्त जवाब देता है कि ‘ले ले काम आएगा।’ दोस्त की ये बातें सुनकर दूल्हे और दुल्हन के होश उड़ जाते हैं। उन्हें लगता है कुछ गड़बड़ है।
गिफ्ट देखकर शर्म से लाल हुई दुल्हन
फिर जब दोस्त अपनी मुट्ठी खोलता है तो उसके अंदर से एक मेडिसिन निकलती है। पहले दूल्हा कुछ समझ नहीं पाता है कि ये किस चीज की मेडिसिन है। फिर पीछे से आवाज आती है कि ‘ये डिस्प्रिन है’। यह सुनकर हर कोई जोर जोर से हंसने लगता है। यहाँ दोस्तों का लॉजिक था कि शादी के बाद तेरा सिर दर्द और बढ़ जाएगा। इसलिए तुझे डिस्प्रिन की जरूरत पड़ेगी। यही वजह है कि दुल्हन का चेहरा गिफ्ट देखकर शर्म से लाल हो जाता है।
View this post on Instagram
यह मजेदार वीडियो videonation.teb नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट ने शेयर किया है। लोग इस वीडियो को देखकर बड़े हंस रहे हैं। इस पर मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा “बहुत ही अच्छा गिफ्ट दिया है। शादी के बाद सबसे ज्यादा इसकी ही जरूरत पड़ती है।” दूसरे ने कहा “दूल्हा शुरुआत में डर गया था। उसे लगा होगा दोस्तों ने वियाग्रा दे दी।” एक और शख्स कहने लगा “शादी के बाद पति की जो हालत होती है उससे एक क्या 100 डिस्प्रिन भी राहत नहीं दे सकती।