समाचार

महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मी का रिश्वत लेने का तरीका हुआ वायरल, देखकर लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन

ट्रैफिक पुलिसकर्मी का रिश्वत लेना बहुत आम बात हो गई है। इस बात की जानकारी हर वाहन चालक को है। जब भी उसका चालान कटने वाला होता है तो वह ट्रैफिक पुलिसकर्मी को रिश्वत देकर मामला रफा दफा करने की कोशिश करता है। इस घटना के कई वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी में लेडी ट्रैफिक पुलिसकर्मी का एक महिला से रिश्वत लेने का तरीका सोशल मीडिया पर बड़ा वायरल हो रहा है।

इस वायरल वीडियो में लेडी ट्रैफिक पुलिसकर्मी स्कूटर पर सवार एक महिला को रोकती है। इसके बाद वह उस महिला को पास आने को कहती है। फिर उसके कान में कुछ कहा जाता है जिसके बाद वह महिला रिश्वत के रूप में कुछ पैसे लेडी ट्रैफिक पुलिसकर्मी के पॉकेट में डाल देती है। इस पूरे वीडियो को वहां बनी एक इमारत से शूट कर लिया जाता है।

इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इसे ट्विटर पर @mat_jane_de_yar नाम के एक यूजर ने पोस्ट किया है। वीडियो के साथ उसने कैप्शन में लिखा – ना गूगल पे, ना फोन पे, ना यूपीआई… सीधा पॉकेट पे।

इस वीडियो पर लोगों के बड़े मजेदार रिएक्शन आ रहे हैं। वीडियो को अभी तक 23 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। चलिए देखते हैं कि इस वीडियो को यूजर ने कईसे कईसे कमेंट लिखे।


ये भी ठीक है।


यहां तो सब गोलमाल है।


इस सबके आगे डिजिटल इंडिया की क्या औकात है।


भारत का सबसे बड़ा पेमेंट और इनकम सोर्स।


कौन कहता है कि लड़कियां लड़कों से पीछे है।


सही कहा ट्रैफिक पुलिस की अधिकतर गाड़ी कमाई ऐसे ही होती है।


जुगाड़ के मामले में हम भारतीयों का कोई तोड़ नहीं।

Related Articles

Back to top button